Mahayuti 2026: मंगल गोचर से मीन राशि में बनी महायुति, ग्रहों के सेनापति के साथ सूर्य-शनि करेंगे इन 4 राशियों को मालामाल

Mahayuti 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल ने हाल ही में मीन राशि में कदम रखा है, जिससे इस राशि में मंगल, सूर्य और शनि की महायुति बनी है. चलिए जानते हैं इस महायुति के महत्व, प्रभाव और समय आदि के बारे में.

Libra Horoscope 2026 Prediction
1 / 6
Credit- News24 Graphics

बीते दिनों ग्रहों के सेनापति मंगल का मीन राशि में गोचर हुआ है, जहां पर पहले से ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय-कर्म के दाता शनि स्थित हैं. ऐसे में मंगल, सूर्य और शनि की महायुति बनी है. यहां पर आप इस महायुति के बनने के समय और इससे प्रभावित राशियों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

महायुति 2026

महायुति 20262 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को मंगल ग्रह का मीन राशि में गोचर हुआ है. ऐसे में मीन राशि में मंगल, सूर्य और शनि यानी तीन ग्रह स्थित हैं, जिससे महायुति बनी है. बता दें कि ये महायुति 2 अप्रैल 2026 की दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से प्रभावी हुई है, जो आने वाले कई दिनों तक राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

करियर में प्रगति करने से आपको कोई नहीं रोक पाएगा. पूर्व में किए गए आर्थिक निवेश से अब आप लाभ कमाएंगे. यदि आप पारिवारिक समस्याओं से तंग आ चुके हैं तो अब कुछ राहत मिलेगी.  

सिंह राशि

सिंह राशि4 / 6

कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी डील फाइनल हो जाएगी, जिसके कारण आपको मोटा बोनस मिलेगा. पारिवारिक समस्याओं का अंत होने से आप अच्छा महसूस करेंगे. इसके अलावा सेहत पर ध्यान देने से फिट और एनर्जेटिक रहेंगे.  

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

वाद-विवाद से दूर रहने के कारण घर में शांति का माहौल कायम रहेगा. ऑफिस से जुड़े फैसले बड़ों की राय लेने के बाद करने अच्छे रहेंगे. खर्चों में कमी आने से सेविंग पर ध्यान दे पाएंगे. साथ ही आप निवेश करने के बारे में सोचेंगे.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

यदि आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे निभाने का मौका मिलेगा. घर वालों के बीच उत्पन्न तनाव खत्म होगा. ऑफिस में बढ़िया संतुलन बना रहेगा. विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन