Lucky Zodiac Signs: आज हिंदू नववर्ष का शुभारंभ, मीन राशि में सक्रिय होगा चतुर्ग्रही योग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Lucky Zodiac Signs: ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से बनने वाले शुभ-अशुभ योग राशियों के लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं. आज मीन राशि में चतुर्ग्रही योग एक्टिव रहने वाला है. ऐसे में इस शुभ योग के बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा.

Lucky Zodiac Signs: आज 19 मार्च 2026, दिन गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है इसके साथ ही हिंदू नववर्ष 2083 की शुरुआत हो रही हैं. आज हिंदू नववर्ष के पहले दिन बन रहे शुभ संयोग से 4 राशियों को लाभ होगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
चतुर्ग्रही योग का शुभ संयोग
2 / 6आज मीन राशि में सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और शनि ग्रह मौजूद रहेंगे. मीन राशि में इन चार ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग एक्टिव रहेगा. इस चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि वालों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. आपको विदेश जाने का अवसर मिल सकता है और किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
मिथुन राशि
4 / 6मिथुन राशि वालों के लिए इस चतुर्ग्रही योग का बनना शुभ होगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. किसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. व्यापार करने वालों को तगड़ा फायदा होगा.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि वालों के लिए इन चारों ग्रहों की युति का निर्माण होना बेहद शुभ होगा. वाहन खरीदने के शुभ अवसर मिलेंगे. करियर में तरक्की करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.
धनु राशि
6 / 6धनु राशि के लोगों को मीन राशि में बन रहे चतुर्ग्रही योग से लाभ होगा. आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.