Lucky Zodiac Signs: गजकेसरी योग बनने से इन 5 राशियों को होगा लाभ, रिश्ते होंगे बेहतर और बढ़ेगी कमाई
Lucky Zodiac Signs: आज 25 मार्च को चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा और गुरु की युति से इस योग का निर्माण होता है. इस योग के बनने से धन, समृद्धि, बुद्धि, करियर में सफलता की प्राप्ति होती है.

Lucky Zodiac Signs: 25 मार्च यानी आज चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में गोचर करेंगे. मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं. इन दोनों ग्रहों के साथ होने से शुभ योग बनेगा जिससे 5 राशि के जातकों को लाभ मिलेगा.
मेष राशि
2 / 6गजकेसरी योग के बनने से मेष राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी. धनलाभ के योग बनेंगे. भाई-बहन से सहयोग मिलेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आप धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं.
मिथुन राशि
3 / 6नौकरी में आपको लाभ मिलेगा. आपके लिए समय अच्छा रहेगा. महत्वपूर्ण काम करने का मौका मिलेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. बीमार लोगों की सेहत में सुधार हो सकता है. वैवाहिक लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे.
सिंह राशि
4 / 6सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ होगा. व्यापारियों की कमाई बढ़ेगी और इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बैंक बैलेंस बढ़ेगा.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी. कमाई बढ़ेगी और इससे सुख-साधनों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. सेहत के लिहाज से समय सामान्य रहेगा.
कुंभ राशि
6 / 6कुंभ राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. आपका सुख-साधनों पर खर्च हो सकता है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.