Lucky Zodiac Signs: मई में एक ही बार होगा सूर्य का राशि और नक्षत्र गोचर, महीनेभर लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य मई 2026 में डबल गोचर करने वाले हैं यानी एक बार राशि और एक बार नक्षत्र गोचर होगा. यहां पर आप सूर्य के डबल गोचर के समय के बारे में जानेंगे. साथ ही उन राशियों के राशिफल के बारे में पता चलेगा, जिनका भाग्य मई 2026 में सूर्य ग्रह के डबल गोचर के प्रभाव से प्रबल रहेगा.

Lucky Zodiac Signs
1 / 6

ग्रह बुध, मंगल और शुक्र की तरह ग्रहों के राजा सूर्य भी मई 2026 में एक से अधिक बार गोचर करेंगे. हालांकि, इस बार सूर्य का एक बार राशि और एक ही बार नक्षत्र गोचर होगा, लेकिन इनका प्रभाव महीनेभर कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा. खासकर, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को महालाभ होने के संकेत मिल रहे हैं. आज हम आपको इन 4 राशियों के राशिफल और सूर्य के डबल गोचर की सही तिथि व समय के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

सूर्य गोचर 2026

सूर्य गोचर 2026 2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मई 2026 को सूर्य ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा, जबकि 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. बता दें कि 15 मई को सुबह 6 बजकर 28 मिनट के आसपास गोचर होने वाला है, जबकि उसके बाद 25 मई 2026 को दोपहर में करीब 3 बजकर 44 मिनट पर सूर्य ग्रह की चाल बदलेगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

काफी समय के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा. धन की कमी दूर होगी. साथ ही कोई मनपसंद चीज खरीदने का मौका मिलेगा. माता-पिता के साथ भी इस दौरान आप अच्छा वक्त बिताएंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

नई जगह पर जीवनसाथी के साथ घूमना अच्छा रहेगा. जो लोग सिंगल हैं, वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं. पार्टी के दौरान आपको कोई पसंद भी आ सकता है. आर्थिक स्थिति इस दौरान ज्यादा नहीं बिगड़ेगी.  

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

जिन लोगों की अभी शादी हुई है, उन्हें जीवनसाथी को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा. अपने घर में शिफ्ट होना अच्छा रहेगा. पैसों का सही समय पर इंतजाम हो जाएगा, जिसके कारण आप मुश्किल में नहीं फसेंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

विवाहित जातकों से यदि कोई गलती हुई है तो जीवनसाथी को उस बारे में खुद बताना सही रहेगा. उम्मीद है कि वो आपको माफ कर देंगे, जिसके बाद आपका रिश्ता फिर से पटरी पर आ जाएगा. धन लाभ होने के भी इस दौरान संकेत मिल रहे हैं. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन