Lucky Zodiac Sign: 31 मई को राहु के साथ केतु नहीं शुक्र करेंगे गोचर, ये 4 राशियां भाग्य-मेहनत के बल पर कमाएंगी नाम-पैसा

Lucky Zodiac Sign: 31 मई 2026 को राहु ग्रह का तो गोचर होगा ही, साथ ही ग्रह शुक्र की भी चाल बदलेगी. ऐसे में 4 राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ-साथ मेहनत का फल भी मिलेगा. यहां पर आप इन दोनों ग्रहों के गोचर और इनसे प्रभावित राशियों के बारे में जान पाएंगे.

Lucky Zodiac Sign
1 / 6

आमतौर पर देखा जाता है कि जिस दिन ग्रह राहु की चाल बदलती है, उसी तिथि पर केतु गोचर करते हैं. लेकिन इस बार राहु के साथ केतु की जगह शुक्र का गोचर हो रहा है. चलिए जानते हैं 31 मई 2026 को राहु और शुक्र ग्रह का राशि या नक्षत्र, किस में गोचर होगा और उससे किन 4 राशियों को लाभ होने के योग हैं.

विज्ञापन

ग्रह गोचर 2026

ग्रह गोचर 20262 / 6

पंचांग के अनुसार, 31 मई 2026 को राहु ग्रह का शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर होगा, जबकि ग्रह शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखेंगे. इस दिन राहु की सुबह 2 बजकर 28 मिनट पर चाल बदलेगी, जबकि शुक्र ग्रह का प्रात: काल में 5 बजकर 52 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

आर्थिक संकटों का अंत होने से खुश रहेंगे. पहले से अधिक वक्त घर वालों को दे पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई पर दिलचस्प जिम्मेदारियां दी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करने में सफल होंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

ऑफिस में आपको बड़े प्रोजेक्ट का लीड बनाया जा सकता है. लंबे समय से अटका पैसा अचानक से मिल सकता है. घर में आएदिन झगड़े हो रहे हैं तो उनसे राहत मिलेगी. सही समय पर इलाज होने से आप बीमारियों से बचे रहेंगे.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

नई चीजों को सीखने का मौका मिलेगा, जिसकी वजह से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप पहले से अधिक खुश रहेंगे. इसके अलावा पैसों की कमी भी इस दौरान आपके दुख का कारण नहीं बनेगी. साथ ही आपको त्वचा से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलेगी.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

पैसों का सही समय पर इंतजाम हो जाएगा, जिसके कारण लोन चुका पाएंगे. इसके अलावा आप कोई बड़ा कार्य करेंगे, जिसकी वजह से समाज में नाम होगा. इस दौरान आप अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देंगे, जिससे गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बच जाएंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन