Hanuman Ji ki Priya Rashiyan: इन 5 राशियों पर रहती है संकटमोचन हनुमान की विशेष कृपा, मंगल दोष का भी नहीं पड़ता गहरा प्रभाव

Lord Hanuman Ki Priya Rashiyan: हनुमान जी को संकटमोचन माना जाता है, जिनकी कृपा से बड़े से बड़े संकट से मुक्ति मिल सकती है. हालांकि, कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के ऊपर बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है. केसरीनंदन उनकी समय-समय पर मदद करते हैं. खासकर, मंगल दोष से बचाते हैं. यहां पर आप जान सकते हैं हनुमान जी की प्रिय पांच राशियों के बारे में.

Hanuman Ji Priya Rashiyan
1 / 6
Credit- Meta AI

कहा जाता है कि जब भी कोई व्यक्ति किसी मुश्किल में होता है तो वो यदि हनुमान जी का स्मरण करता है या उन्हें समर्पित मंत्रों का जाप करता है तो बजरंगबली उसकी मदद जरूर करते हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन पर संकटमोचन की विशेष कृपा हर समय रहती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं हनुमान जी की प्रिय राशियों के बारे में. चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिन्हें बजरंगबली का प्रिय माना जाता है.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसे हनुमान जी का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस राशि वालों को हनुमान जी हर संकट से बचाते हैं.  

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं, जो कि हनुमान जी के गुरु हैं. इस हिसाब से सिंह राशि वालों पर भी बजरंगबली की विशेष कृपा रहती है. साथ ही इनकी नेतृत्व क्षमता अद्भुत होती है.  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि4 / 6

वृश्चिक राशि के स्वामी हनुमान जी के प्रतीक माने जाने वाले मंगल ग्रह हैं, जिनके जातकों की बजरंगबली समय-समय पर मदद करते हैं. साथ ही धन और विभिन्न सुख-सुविधाओं का सुख देते हैं.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि5 / 6

मकर को मंगल ग्रह की उच्च राशि माना जाता है, जिनके जातकों से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. साथ ही इन्हें हर मुश्किल से बचाते हैं और जीवन की तमाम सुख-सुविधा प्राप्त करवाते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिनके जातकों की पूजा से हनुमान जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं. साथ ही मंगल दोष और शनि दोष से बचाते हैं. (All Photo Credit- Social Media & Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन