Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के पास वाली उंगली का लंबा होना शुभ है या अशुभ? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
Finger Bigger Than Thumb Meaning: आज से कई साल पहले सामुद्रिक शास्त्र की रचना की गई थी, जिसमें शरीर की बनावट, लंबाई, चौड़ाई, निशान और हाव-भाव आदि से व्यक्ति के बारे में जाना जाता है. इसमें पैर के अंगूठे के पास वाली उंगली के लंबी होने से जुड़े भी अहम संकेतों के बारे में बताया गया है, जिसके बारे में आप यहां पर जान पाएंगे.
पैर के अंगूठे के पास वाली उंगली का लंबा होना कोई साधारण बात नहीं है. इसके जरिए आपको व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य, वर्तमान और भूतकाल आदि के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. दरअसल, सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की बनावट व लंबाई का खास महत्व है, जिसके जरिए व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है. आज हम आपको सामुद्रिक शास्त्र में बताए गए पैर के अंगूठे के पास वाली उंगली के लंबे होने के महत्व और उससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं.
मेहनती होते हैं ऐसे लोग
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैर के अंगूठे के पास वाली उंगली का बड़ा होना शुभ होता है. ऐसे लोग अपनी मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. हालांकि, सफलता हासिल करने से पहले करियर के शुरुआती दिनों में इन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. बता दें कि संघर्ष के दौरान इनकी कई बार उम्मीद टूटती है, लेकिन ये हार नहीं मानते हैं.
ऐसे लोगों का स्वभाव होता है आकर्षित
जिन लोगों के पैर के अंगूठे के पास वाली उंगली लंबी होती है, उनका स्वभाव काफी आकर्षित होता है. ऐसे लोग अपनी मीठी-मीठी बातों और चालाकी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होते हैं. हालांकि, इनका स्वभाव काफी चिड़चिड़ा और जिद्दी होता है. बता दें कि ये आसानी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं, बल्कि अपने मन के अनुसार ही काम करते हैं.
ऐसे लोगों का शांत होता है स्वभाव
पैर का अंगूठा और उसके पास वाली उंगली का बराबर होना सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार न तो ज्यादा शुभ है और न ही ज्यादा बुरा होता है. ऐसे लोगों का स्वभाव शांत होता है, जो लोगों से ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं. इन्हें सादगी से अपना जीवन जीना पसंद होता है. हालांकि, सफलता इन्हें आसानी से नहीं मिलती है.
भावुक और नासमझ होते हैं ऐसे लोग
5 / 5सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर का अंगूठा उसके पास वाली उंगली से बहुत ज्यादा छोटा होता है, वो भावुक और नासमझ होते हैं. ऐसे लोगों को बेवकूफ बनाना बहुत आसान होता है. अक्सर देखा गया है कि ऐसे लोगों को हर समय व काम के लिए किसी न किसी व्यक्ति की जरूरत पड़ती ही है. (All Photo Credit- AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.