Labh Drishti Yog: शुक्र-शनि के लाभ दृष्टि योग से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, पूरी होंगी कई इच्छाएं

Labh Drishti Yog 2026: 2 मई 2026 को ग्रह शुक्र-शनि एक-दूसरे से 60 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे लाभ दृष्टि योग बनेगा. ऐसे में 3 राशियों को महीने की शुरुआत से ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. चलिए अब जानते हैं लाभ दृष्टि योग के बनने के समय, प्रभाव और महत्व आदि के बारे में.

Labh Drishti Yog
1 / 6

लाभ दृष्टि योग एक अतिलाभकारी और शुभ योग है, जिसका जब-जब निर्माण होता है तब-तब राशियों के जीवन में बदलाव आता है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 2 मई 2026 को ग्रह शुक्र-शनि के संयोग से लाभ दृष्टि योग बनेगा, जिससे 3 राशियों का समय बदलेगा. यहां पर आप उन 3 राशियों के बारे में जान सकते हैं, जिनकी अधूरी इच्छाएं मई 2026 की शुरुआत में लाभ दृष्टि योग के शुभ प्रभाव से पूरी हो सकती हैं.

विज्ञापन

लाभ दृष्टि योग का महत्व

लाभ दृष्टि योग का महत्व2 / 6

शास्त्रों में लाभ दृष्टि योग को काफी शुभ माना गया है, जिसके प्रभाव से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही अटके कामों के पूरा होने और स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना बनी रहती है. आमतौर पर लाभ दृष्टि योग शनि और शुक्र ग्रह के एक-दूसरे के 60 डिग्री या 90 डिग्री के आने पर बनता है.

विज्ञापन

2 मई 2026 को लाभ दृष्टि योग के बनने का समय

2 मई 2026 को लाभ दृष्टि योग के बनने का समय3 / 6

ज्योतिष गणना के अनुसार, 2 मई 2026 को ग्रह शुक्र और शनि एक दूसरे से 60° पर स्थित होंगे, जिसके कारण लाभ दृष्टि योग बनेगा. 2 मई 2026 को ये बड़ी ज्योतिषीय घटना सुबह 12 बजकर 12 मिनट पर घटेगी, जिससे वृषभ राशि (Taurus), कर्क राशि (Cancer) और मकर राशि (Capricorn) वालों को नुकसान होने की संभावना नहीं है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि4 / 6

कार्यस्थल पर प्रशंसा होने से नौकरी कर रहे जातक खुश रहेंगे और समय पर जिम्मेदारियां पूरी करेंगे. इसके अलावा युवाओं का मानसिक तनाव कम होगा और वो पहले से ज्यादा उत्साही व ऊर्जावान रहेंगे. रिश्तेदारों से चल रहा मन-मुटाव खत्म होगा और आपका घर में महत्व बढ़ेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि5 / 6

युवाओं की रचनात्मक सोच उनकी छवि को सुधारेगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी बढ़ेगी और ऑफिस में काम की तारीफ होगी. इसके अलावा अच्छा-खासा समय आप अपने माता-पिता के साथ बिताएंगे. इस दौरान गुप्त विरोधियों का चेहरा आपके सामने आ सकता है.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

करियर में प्रगति होने से न सिर्फ आप खुश रहेंगे, बल्कि माता-पिता को भी बहुत खुशी होगी. नई योजनाओं के सफल होने से आर्थिक लाभ कमाने के रास्ते कारोबारियों के लिए खुलेंगे. बता दें कि छोटी दूरी की यात्रा के मई 2026 की शुरुआत में योग बन सकते हैं.  (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन