Khatu Shyam ke Favourite Mulank: इन मूलांक वालों पर रहती है खाटू श्याम की विशेष कृपा, मिलता है मेहनत का पूरा फल

Khatu Shyam Baba Favourite Numbers: अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक यानी जन्म तिथि का खास महत्व है, जिनकी मदद से व्यक्ति को अपने बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है. आज हम आपको उन मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाटू श्याम का प्रिय माना जाता है.

Khatu Shyam ke Favourite Mulank
1 / 6

खाटू श्याम को 'हारे का सहारा' माना जाता है, जो अपने भक्तों की हमेशा मदद करते हैं. हालांकि, अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी तिथियों के बारे में बताया गया है, जिन पर जन्मे लोगों पर खाटू श्याम की विशेष कृपा रहती है. आज हम आपको उन्हीं मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे संबंधित लोगों का खाटू श्याम कभी साथ नहीं छोड़ते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 2

मूलांक 22 / 6

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है. इन पर खाटू श्याम की विशेष कृपा रहती है. यदि ये लोग सच्चे मन से खाटू बाबा की उपासना करते हैं तो श्याम जी इनका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं, बल्कि मेहनत का पूरा फल दिलाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 7

मूलांक 73 / 6

7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 7 है, जिन्हें खाटू श्याम का प्रिय माना जाता है. श्याम बाबा हर मोड़ पर इनका साथ देते हैं और मुसीबतों से बचाते हैं. इसके अलावा समाज में एक नई पहचान दिलाते हैं.  

मूलांक 8

मूलांक 84 / 6

मूलांक 2 और 7 के अलावा 8 को भी खाटू श्याम का प्रिय माना जाता है. जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 8, 17, या 26 है, उनका मूलांक 8 और स्वामी ग्रह शनि होता है. अगर ये लोग सच्चे मन से श्याम बाबा से कुछ मांगते हैं तो वो उनकी इच्छा जरूर पूरी करते हैं.

विज्ञापन

खाटू श्याम की प्रिय राशियां

खाटू श्याम की प्रिय राशियां5 / 6

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ और तुला राशि वालों को खाटू श्याम का प्रिय माना जाता है, जो उन्हें हर संकट से बचाते हैं. इसके अलावा मकर राशि वालों का साथ भी श्याम बाबा कभी नहीं छोड़ते हैं.

खाटू श्याम के प्रिय रंग और भोग

खाटू श्याम के प्रिय रंग और भोग6 / 6

नीला और पीला रंग खाटू श्याम को अति प्रिय है. इन दोनों रंग की चीजें बाबा को अर्पित करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा आप बाबा को खीर, कच्चे दूध, तुलसी दल, माखन-मिश्री और चूरमे का भोग भी लगा सकते हैं.  (All Image Credit- Social Media & Freepik) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन