Khatu Shyam Favourite Rashi: खाटू श्याम बाबा को प्रिय हैं ये 3 राशियां, संकटों से बचाकर दिलाते हैं नाम-पैसा

Khatu Shyam Priya Rashiyan: कलयुग यानी आज के समय में खाटू श्याम बाबा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवताओं में से एक हैं, जिन्हें भगवान श्रीकृष्ण का ही अवतार माना जाता है. कुछ लोग खाटू श्याम को 'हारे का सहारा' भी कहते हैं, जो मुश्किल समय में व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ते हैं. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में खाटू श्याम बाबा की 3 प्रिय राशियों का भी जिक्र किया गया है, जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.

Khatu Shyam Favourite Rashi
1 / 6

खाटू श्याम बाबा को 'हारे का सहारा' माना जाता है, जो व्यक्ति को किसी भी मुश्किल में नहीं देख पाते हैं. खासकर, अपने प्रिय भक्तों पर विशेष कृपा बनाए रखते हैं. हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में तीन राशियों को खाटू श्याम बाबा की प्रिय भी माना गया है. मान्यता है कि बाबा इनका हर मोड़ पर साथ देते हैं और कभी भी व किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ते हैं. चलिए अब जानते हैं खाटू श्याम बाबा की प्रिय 3 राशियों के नाम और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वृषभ राशि को खाटू श्याम बाबा की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है. शुक्र ग्रह की राशि के लोगों को बाबा मुश्किल में नहीं देख पाते हैं, बल्कि हर मोड़ पर साथ देते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि3 / 6

शास्त्रों में बताया गया है कि तुला राशि के लोगों पर खाटू श्याम बाबा मेहरबान रहते हैं. यदि तुला राशि के लोग मुश्किल समय में सच्चे मन से बाबा की पूजा करते हैं तो खाटू श्याम इनका साथ कभी नहीं छोड़ते है बल्कि इन्हें चीज में सफलता दिलाते हैं.

मकर राशि

मकर राशि4 / 6

वृषभ और तुला के अलावा मकर राशि वालों को भी खाटू श्याम बाबा की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है. बाबा कठिन से कठिन परिस्थिति में इनका साथ देते हैं और भाग्य को प्रबल करते हैं.

विज्ञापन

खाटू श्याम बाबा को खुश करने के उपाय

खाटू श्याम बाबा को खुश करने के उपाय5 / 6

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से खाटू श्याम की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाते हैं, उनसे बाबा खुश रहते हैं. इसके अलावा बाबा को खुश करने के लिए आप उन्हें कच्चा दूध, मावे के पेड़े, खीर-चूरमा और तुलसी दल आदि का भी भोग लगा सकते हैं.

खाटू श्याम को खुश करने का प्रभावशाली मंत्र

खाटू श्याम को खुश करने का प्रभावशाली मंत्र6 / 6

यदि आप खाटू श्याम को खुश करना चाहते हैं तो उनकी पूजा के दौरान 108 बार "ॐ श्री श्याम देवाय नमः" मंत्र का जाप जरूर करें. इससे आपको बाबा का विशेष आशीर्वाद जरूर मिलेगा. साथ ही जीवन में आ रहे संकट दूर होंगे. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन