Ketu Gochar: केतु का नक्षत्र गोचर इन राशियों की बढ़ाएगा टेंशन, करियर में होगा मुश्किलों से सामना

Ketu Gochar: केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना कई राशियों के लिए मुश्किल भरा रहेगा. इन राशियों को केतु नक्षत्र परिवर्तन से जीवन में परेशानी हो सकती है. इन लोगों को करियर में दिक्कतें हो सकती हैं.

ketu.jpg
1 / 6
ketu nakshatra gochar

Ketu Gochar: केतु के मघा नक्षत्र में प्रवेश करने से इन प्रभावित राशियों को तनाव, धन हानि और करियर में परेशानी होगी. इन लोगों को सावधानियां बरतनी होगी वरना मुश्किलें बहुत अधिक बढ़ सकती हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

केतु नक्षत्र गोचर राशिफल

केतु नक्षत्र गोचर राशिफल2 / 6

केतु का नक्षत्र गोचर 29 मार्च 2026, दिन रविवार को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर होगा. केतु ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. केतु के इस नक्षत्र गोचर से कन्या, धनु और मीन राशि को परेशानी हो सकती है.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि3 / 6

कन्या राशि के लिए समय मुश्किल भरा रह सकता है. आपकी किसी से मुलाकात होती है तो सावधान रहें. हर व्यक्ति आपके हित में नहीं होगा. किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें. कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.

धनु राशि

धनु राशि4 / 6

धनु राशि के लोगों को केतु के गोचर से सावधान रहना होगा. केतु के गोचर करने से धनु राशि के लोगों को लापरवाही का सामना करना पड़ सकता है. आपको निवेश से बचना होगा वरना नुकसान हो सकता है. रिश्तों में तनाव आ सकता है. व्यापार में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि5 / 6

मीन राशि वालों के काम में बाधा आ सकती है. काम में रुकावट के कारण मन अशांत हो सकता है. धैर्य और समझदारी से कोई भी फैसला लें. निवेश को लेकर जल्दबाजी न करें. जल्दबाजी में निवेश करने से नुकसान हो सकता है.

केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश

केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश6 / 6

केतु ग्रह का नक्षत्र गोचर करना इन राशियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. इन्हें सावधान रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन