Lucky Zodic Signs: मघा नक्षत्र में केतु का गोचर इन 3 राशियों को देगा लाभ, नौकरी में होगी तरक्की
Lucky Zodic Signs: ग्रहों के गोचर करने से राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है. अब मार्च में केतु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. केतु के नक्षत्र परिवर्तन करने से 3 राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा.

Lucky Zodic Signs: केतु ग्रह इस समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर कर रहे हैं. केतु ग्रह को छाया ग्रह माना जाता है. इससे मिलने वाले परिणाम शुभ और अशुभ हो सकते हैं. अब केतु का नक्षत्र गोचर करना कई राशियों के लिए शुभकारी सिद्ध होगा.
केतु नक्षत्र परिवर्तन
2 / 6केतु ग्रह 29 मार्च 2026, दिन रविवार को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. केतु ग्रह पूर्वाफाल्गुनी से मघा नक्षत्र में सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर गोचर करेंगे. यह केतु का स्वयं का नक्षत्र है इसमें केतु का होना शुभ फल देगा.
भाग्यशाली राशियां
3 / 6ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करना अत्यंत शुभ और प्रभावी माना जाता है. केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना तीन राशियों का सुनहरा समय लेकर आएगा. मेष, सिंह और धनु राशि को लाभ होगा.
मेष राशि
4 / 6मेष राशि के जातकों को अचानक से धनलाभ हो सकता है. करियर और कारोबार में तरक्की करेंगे. निवेश करने सा फायदा होगा. आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें सफलता मिलेगी.
सिंह राशि
5 / 6केतु का मघा नक्षत्र में गोचर करना सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी होगा. आपको आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. घर में खुशियों का आगमन होगा.
धनु राशि
6 / 6धनु राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को बड़ी डील होने से तगड़ा लाभ होगा. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.