Kendra Drishti Yog: 29 मई 2026 को शुक्र-शनि बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा सुकून और बढ़ेंगी जीवन में खुशियां

Kendra Drishti Yog 2026: केंद्र दृष्टि योग को अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है, जिसका बनना हर बार कुछ राशियों के लिए अच्छा रहता है. इस बार 29 मई 2026 को ग्रह शुक्र-शनि के संयोग से बनने वाले केंद्र दृष्टि योग से भी कई राशियों को फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं. यहां पर आप केंद्र दृष्टि योग के बनने के समय और इससे प्रभावित लकी राशियों के बारे में जान पाएंगे.

Kendra Drishti Yog 2026
1 / 6

शुक्र और शनि, दोनों ग्रहों को ही ज्योतिष शास्त्र में महाशक्तिशाली माना गया है, जिनके संयोग से बनने वाला योग व दृष्टि काफी प्रभावी होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 29 मई को शुक्र और शनि ग्रह के संयोग से केंद्र दृष्टि योग बनेगा, जो आमतौर पर शुभ फल देता है. आज हम आपको पंचांग के जरिए इसी योग के बनने के समय, कारण और प्रभाव के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन

केंद्र दृष्टि योग के बनने का समय और कारण

केंद्र दृष्टि योग के बनने का समय और कारण2 / 6

29 मई 2026 को शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे केंद्र दृष्टि योग बनेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 29 मई को सुबह 8 बजकर 30 मिनट से केंद्र दृष्टि योग प्रभावी होगा, जिससे वृषभ, कर्क, तुला और मकर राशि वालों को लाभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

घर वालों के मन में आपको लेकर उत्पन्न सवालों का आप जवाब दे पाएंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इसके अलावा खर्चों में कमी और बचत में बढ़ोतरी इस दौरान आपको देखने को मिलेगी.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जिसकी वजह से हर समय एक्टिव और खुश रहेंगे. इसके अलावा माता-पिता की ख्वाहिशों को पूरा करने में आप सफल होंगे. इस दौरान घर में धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वो पहले से ज्यादा सुकून महसूस करेंगे. सिंगल लोगों के जीवन में सच्चा प्यार दस्तक देगा. इस दौरान घर बदलने के योग भी प्रबल रहेंगे.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी. बिना मांगे माता-पिता आपकी इच्छाओं को पूरा करेंगे. इस दौरान लव पार्टनर के साथ अनुकूल समय आप व्यतीत करेंगे. इसके अलावा छोटी दूरी की यात्रा सुखद और खुशियों के पलों से भरी रहेगी. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन