Kendra Drishti Yog: 5 मई की रात 11:11 मिनट पर बुध-यम बनाएंगे केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ

Kendra Drishti Yog 2026: मई 2026 में कई बार अलग-अलग ग्रहों के संयोग से केंद्र दृष्टि योग बन रहा है, जिसका राशियों पर असर भी देखने को मिलेगा. आज हम आपको 5 मई 2026 को बुध-यम ग्रह के संयोग से बनने वाले केंद्र दृष्टि योग से प्रभावित लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं.

Kendra Drishti Yog 2026
1 / 6

शास्त्रों में केंद्र दृष्टि योग के बनने को एक शुभ घटना माना गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 5 मई 2026 को रात 11 बजकर 11 मिनट पर ग्रह बुध और यम के संयोग से केंद्र दृष्टि योग बन रहा है. ऐसे में कुछ राशियों को लाभ होना पक्का है. आइए जानें मई की शुरुआत में किन 4 राशियों के जीवन पर केंद्र दृष्टि योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि2 / 6

रिश्ता जोड़ने के लिए ये समय श्रेष्ठ है. इस दौरान आप पहले से ज्यादा खुश व संतुष्ट रहेंगे. इसके अलावा कर्ज से मुक्ति मिलेगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी. सिर दर्द से भी जल्द आपको राहत मिलेगी.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि3 / 6

यदि आपको किसी ने धोखा दिया है तो उन्हें अपनी गलती का अहसास होगा. उम्मीद है फिर से आपका रिश्ता उनके साथ नॉर्मल होगा. संपत्ति का सौदा इस दौरान हो सकता है, जिससे आने वाले दिनों में अच्छा लाभ होगा.

धनु राशि

धनु राशि4 / 6

कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. साथ ही आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा. इसके अलावा घर में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और रिश्ते बेहतर होंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि5 / 6

धन कमाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. अधूरी योजनाएं पूरी होंगी और समाज में नाम मिलेगा. इसके अलावा संतान के साथ वक्त बिताएंगे, जो कि सुखद रहेगा.

केंद्र दृष्टि योग कब बनता है?

केंद्र दृष्टि योग कब बनता है?6 / 6

बता दें कि केंद्र दृष्टि योग हर बार दो ग्रहों के संयोग से बनता है, जब वो एक-दूसरे से 1, 4, 7, या 10वें भाव में स्थित होते हैं. इसके अलावा ग्रहों के एक-दूसरे के 90 डिग्री कोण पर स्थित होने के दौरान भी केंद्र दृष्टि योग का निर्माण होता है. शास्त्रों में केंद्र दृष्टि योग को राशियों के लिए अत्यंत शुभ और सफलता प्रदान करने वाला माना गया है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन