Kendra Drishti Rajyog: आज बन रहा शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों के लिए बनेंगे करियर में तरक्की के योग
Kendra Drishti Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, केंद्र दृष्टि योग का बनना बेहद शुभ माना जाता है. इसके प्रभाव से राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. दो ग्रहों के एक-दूसरे के 90 डिग्री पर होने से इस योग का निर्माण होता है.

Kendra Drishti Rajyog: आज 18 मार्च 2026, दिन बुधवार को इस राजयोग का निर्माण हो रहा है. आज रात को 9 बजकर 36 मिनट पर बुध और गुरु के 90 डिग्री पर होने से केंद्र दृष्टि राजयोग का निर्माण होगा.
केंद्र दृष्टि राजयोग राशिफल
2 / 6शुक्र-गुरु के बीच बन रहा यह केंद्र दृष्टि राजयोग 4 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होगा. इन्हें धन लाभ, करियर में तरक्की और पारिवारिक सुख के मामले में फायदा होगा. इन वृषभ, तुला, धनु और मीन राशि के लोगों को लाभ होना तय है.
वृषभ राशि
3 / 6वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र और गुरु के बीच बन रहा केंद्र दृष्टि राजयोग लाभ कारी होगा. आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. निवेश से लाभ हो सकता है.
तुला राशि
4 / 6तुला राशि के जातकों को लिए केंद्र दृष्टि राजयोग का बनना शुभ रहने वाला है. वैवाहिक लोगों के संबंध मजबूत होंगे. करियर-कारोबार के मामले में तुला राशि वालों को तरक्की मिलेगी. करियर में ग्रोथ करने से आर्थिक लाभ होगा.
धनु राशि
5 / 6केंद्र दृष्टि राजयोग का बनना धनु राशि वालों के लिए अच्छा होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
मीन राशि
6 / 6मीन राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. रिश्ते मजबूत होंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आप तरक्की करेंगे. नौकरी की तलाश करने वालों को रोजगार मिल सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.