Kamada Ekadashi Rashifal: कामदा एकादशी पर विष्णु जी की प्रिय 4 राशियों को होगा लाभ, चंद्र करेंगे राशि और नक्षत्र गोचर

Kamada Ekadashi 2026 Rashifal: 29 मार्च 2026 को देशभर में कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन चंद्र ग्रह का राशि और नक्षत्र गोचर होगा. चंद्र के डबल गोचर से कामदा एकादशी के दिन 4 राशियों को लाभ होगा, जो विष्णु जी की प्रिय राशियों में शामिल हैं. यहां पर आप ग्रह गोचर के समय और विष्णु जी की प्रिय राशियों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं.

Kamada Ekadashi Rashifal
1 / 6

सनातन धर्म के लोगों के लिए कामदा एकादशी के व्रत का खास महत्व है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जिस दिन चंद्र ग्रह का राशि और नक्षत्र गोचर होगा. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस बार कामदा एकादशी पर चंद्र ग्रह की शुभ दृष्टि विष्णु जी की 4 प्रिय राशियों पर पड़ेगी, जिससे न सिर्फ उन्हें लाभ होगा बल्कि पुरानी समस्याएं भी धीरे-धीरे खत्म होनी शुरू हो जाएंगी.

विज्ञापन

किस समय होगा चंद्र का राशि-नक्षत्र गोचर?

किस समय होगा चंद्र का राशि-नक्षत्र गोचर?2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी के दिन दोपहर में 2 बजकर 37 मिनट पर चंद्र ग्रह का सिंह राशि में गोचर होगा. खास बात ये है कि एकादशी तिथि पर इसी समय चंद्र का नक्षत्र गोचर भी होगा. इस बार चंद्रमा मघा नक्षत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि3 / 6

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की मनपसंद व्यक्ति से शादी करने की योजना सफल होगी. कोई ऑफिशियल जरूरी काम समय से पहले पूरा हो जाएगा, जिसके कारण खुश रहेंगे. इसके अलावा बच्चों की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

जल्द ही आपके घर में एक नया सदस्य जुड़ सकता है. कामकाजी लोगों को कोई पुरानी गलती को सुधारने का मौका मिलेगा. कारोबार में नए साझेदार जुड़ेंगे. इसके अलावा नई चीजों की खरीदारी के लिए अच्छा-खासा समय मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

भविष्य में लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर काम करना कारोबारियों के लिए अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा जातकों के सोचे हुए काम पूरे होते नजर आएंगे. इसके अलावा घर में प्यार और शांति का वातावरण बना रहेगा.

तुला राशि

तुला राशि6 / 6

अगर आप किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं तो सही समय पर उपचार हो जाएगा. जीवनसाथी का साथ पाकर आप खुद को लकी समझेंगे और आने वाले कल को खुशनुमा बनाने के लिए प्रयास करेंगे. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन