Navpancham Drishti Yog: शुभ रहेगा इन 4 राशियों के लिए गुरु-वरुण का नवपंचम दृष्टि योग, जल्द शुरू होगा अच्छा समय
Navpancham Drishti Yog 2026: नवपंचम दृष्टि एक अत्यंत शुभ व शक्तिशाली योग है, जो दो ग्रहों के एक-दूसरे के 45 या 90 डिग्री नहीं, बल्कि 120 डिग्री आने के दौरान बनता है. अब काफी समय बाद जुलाई 2026 में ग्रह गुरु और वरुण के संयोग से नवपंचम दृष्टि योग बन रहा है, जिसके प्रभाव और समय के बारे में आप यहां जानेंगे.

नवपंचम दृष्टि योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ फल प्रदान करने वाले योगों में से एक माना गया है, जो ग्रहों के विशेष संयोग से वक्त-वक्त पर बनता है. जुलाई 2026 में भी कई बार नवपंचम दृष्टि योग बनेगा, जिससे कुछ राशियों को लाभ होना पक्का है. आज यहां पर आप ग्रह गुरु और वरुण के संयोग से बनने वाले नवपंचम दृष्टि योग के समय और राशियों पर होने वाले शुभ असर के बारे में जानेंगे.
नवपंचम दृष्टि योग के बनने का समय
2 / 620 जुलाई 2026 को ग्रह गुरु और वरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम दृष्टि योग बनेगा. इस दिन दोपहर में 12 बजकर 49 मिनट से नवपंचम दृष्टि योग प्रभावी होगा और राशियों पर प्रभाव डालना शुरू करेगा.
मेष राशि
3 / 6यदि सतर्कता के साथ ऑफिस में काम करेंगे तो लाभ जरूर होगा. माता-पिता बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे तो संबंध में काफी सुधार होगा. साथ ही घर का वातावरण खुशहाल रहेगा.
सिंह राशि
4 / 6कड़े और साहसी निर्णय लेने से कारोबारियों को लाभ होगा. साथ ही इस बार मुनाफा अच्छा होगा. जुलाई 2026 में आपको नई संपत्ति में निवेश करने का भी मौका मिलेगा. इसके अलावा परिवार का वातावरण ठीक रहेगा.
वृश्चिक राशि
5 / 6रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ होगा. जो लोग जमीन-जायदाद को लेकर परेशान हैं, उन्हें विवादों से राहत मिलेगी. इसके अलावा पिता की सेहत में सुधार होगा और वो पहले से ज्यादा खुश रहेंगे.
कुंभ राशि
6 / 6व्यापार में तेजी आने से मानसिक शांति मिलेगी. इस दौरान आप मनचाही संपत्ति खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ अच्छा होगा. इसके अलावा घर में खुशी का माहौल रहेगा और सभी लोग खुश रहेंगे. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.