Indra Yog 2026: शुरू हुआ इन 5 राशियों की तरक्की और धन लाभ का दौर! बना अत्यंत शुभ 'इन्द्र योग'
Indra Yog 2026 Horoscope: इन्द्र योग को ज्योतिष शास्त्र में काफी लकी और लाभकारी योग माना गया है, जिसका बनना हर बार कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होता है. चलिए जानते हैं मई 2026 में कब इन्द्र योग बना है और वो कब तक प्रभावी रहेगा. साथ ही आपको उन राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके जीवन पर इन्द्र योग का शुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है.

11 मई 2026 की सुबह 2 बजकर 9 मिनट पर इन्द्र योग बना है, जो कि 12 मई 2026 की सुबह 1 बजकर 4 मिनट तक प्रभावी रहेगा. हालांकि, इसका प्रभाव इसके बाद भी कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब इन्द्र योग बनता है, तब-तब कुछ राशियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है. चलिए अब जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनका अच्छा समय इन्द्र योग के बनते ही शुरू हो गया है.
वृषभ राशि (Taurus)-
2 / 6जीवन में स्थिरता आने से मानसिक तनाव कम होगा. साथ ही कुछ नया करने का हौसला मिलेगा. दोस्तों की बात करें तो वो हर परिस्थिति में आपके साथ खड़े रहेंगे. इसके अलावा पैसों की कमी दूर होने के भी योग बन रहे हैं.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6विवाहित लोगों को अपने पार्टनर के साथ मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलेगी. अगर आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो अब स्थिति बेहतर होगी. साथ ही मनचाही जगह पर मनचाहे लोगों के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा.
कन्या राशि (Virgo)-
4 / 6घर का माहौल पहले की तरह खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि जल्द कोई मांगलिक कार्यक्रम आपके घर में हो सकता है. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें भी उछाल आएगा.
धनु राशि (Sagittarius)-
5 / 6अगर आपका जीवनसाथी आपसे नाराज है तो आप उनकी नाराजगी को दूर करने में सफल होंगे. साथ ही अकेले में उनके साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे. इसके अलावा आपको अपनी संपत्ति में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
मीन राशि (Pisces)-
6 / 6रिश्तों में आई गलतफहमियां काफी हद तक कम होंगी. आप पहले से ज्यादा अपने रिश्ते को सुधारने के लिए प्रयास करेंगे. सोच-समझकर लिए गए कारोबारी फैसले सही साबित होंगे. उम्मीद है कि इस बार मोटा मुनाफा होगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.