Holi 2026 Lucky Zodiac Signs: होली पर धृति योग के संयोग से बदलेंगे इन 4 राशियों के दिन, होगा बंपर लाभ
Holi 2026 Lucky Rashiyan: धार्मिक दृष्टि से तो होली का दिन खास होता ही है, लेकिन इस बार होली के दिन का ज्योतिष महत्व भी है. दरअसल, 4 मार्च 2026 को होली के दिन कई ग्रहों की चाल में बदलाव होगा. साथ ही युति व योग-राजयोग का निर्माण होगा. खासकर, अति लाभकारी 'धृति योग' बन रहा है, जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. यहां पर आपको धृति योग के सही समय और होली 2026 की लकी राशियों के बारे में पता चलेगा.

2 / 6पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर धृति योग का निर्माण होगा, जो 4 मार्च 2026 को होली के दिन सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. ज्योतिष शास्त्र में धृति योग (Dhriti Yoga) को शुभ व सकारात्मक योग माना गया है, जो कि धैर्य, स्थिरता और संयम का प्रतीक है. बता दें कि इस योग में जन्मे लोग गुणी और बुद्धिमान होते हैं.
3 / 6मिथुन राशि (Gemini)- धृति योग के सकारात्मक प्रभाव से मिथुन राशि वालों के जीवन में ठहराव आएगा. आप अपनी चीजों को लेकर गंभीर होंगे और अहम फैसले लेंगे. इसके अलावा परिवार वालों व दोस्तों के साथ दिल की बात साझा करने का होली के दिन मौका मिलेगा.
4 / 6सिंह राशि (Leo)- होली के पावन दिन धृति योग का बनना सिंह राशि वालों के लिए अच्छा नहीं, बहुत अच्छा रहेगा. आपको अपने पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी. निवेश करने या यात्रा करने के लिए भी ये सुखद समय है.
5 / 6वृश्चिक राशि (Scorpio)- धृति योग में होली के पावन दिन की शुरुआत होना वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. पहली नजर में आपको कोई अपना दिल दे सकता है. आर्थिक निवेश या लेनदेन करने के लिए पूरा दिन उत्तम है. अगर कोई पार्टी आपके पैसे नहीं दे रही है तो इस दौरान धन मिलने की संभावना है.
6 / 6मकर राशि (Capricorn)- धृति योग के सकारात्मक प्रभाव से आपके जीवन की परेशानियां कम होंगी. आप खुशी-खुशी त्योहार का मजा उठाएंगे. इस दौरान पुराने दोस्तों से गिले-शिकवे दूर करने का भी मौका मिलेगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो होली के दौरान मजबूत होगी. (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.) (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)