Lucky Zodiac Signs: कर्क राशि में बनेगी गुरु-शुक्र और बुध की युति, मेष समेत इन 5 राशियों के मालामाल होने के योग

Lucky Zodiac Signs: ग्रह गोचर ही नहीं, युति के लिहाज से भी जून 2026 महत्वपूर्ण है. इस दौरान ग्रह गुरु, शुक्र और बुध की कर्क राशि में युति बन रही है. ये युति जहां 5 राशियों के लिए शुभ रहेगी, वहीं अन्य राशियों का तनाव बढ़ने की संभावना है. हालांकि, यहां पर आप ग्रह गुरु, शुक्र और बुध की युति से लाभ कमाने वाली 5 राशियों के बारे में जानेंगे.

Lucky Zodiac Signs
1 / 6

2 जून 2026 को गुरु ग्रह का सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर कर्क राशि में गोचर होगा, जिसके बाद 8 जून 2026 की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 22 जून 2026 की दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर होगा. ऐसे में गुरु, शुक्र और बुध की कर्क राशि में युति बनेगी. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों की युति का सदा राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. चलिए जानें इस युति से किन 5 राशियों के मालामाल होने के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)-

मेष राशि (Aries)-2 / 6

माता की सेहत में सुधार होने से मानसिक शांति मिलेगी. साथ ही घर का माहौल ठीक रहेगा. जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा. इसके अलावा सोच-समझकर किए गए निवेश से भी नुकसान होने की संभावना आपको नहीं है.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-3 / 6

जून 2026 में भाई-बहनों के सहयोग से आपको कोई नया काम शुरू करने का मौका मिलेगा. उम्मीद है कि इससे मुनाफा भी अच्छा होगा. पैरों में दर्द की समस्या की बात करें तो उससे राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

घर में छोटे बच्चों के आने से खुशी का माहौल रहेगा. साथ ही घर वाले एक-दूसरे से मन की बात साझा करेंगे. सेहत की बात करें तो उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा. ये भी पढ़ें- Summer Best Sunglasses: गर्मियों में मूलांक अनुसार पहनें चश्मा, सूर्य का साल 2026 आपके लिए साबित हो सकता है लकी

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)-

वृश्चिक राशि (Scorpio)-5 / 6

जून 2026 में संपत्ति में निवेश करना आपके लिए उचित रहेगा. जो लोग घर से दूर अकेले रहते हैं, उन्हें अपने सोलमेट से मुलाकात करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा बड़े-बुजुर्गों को भी अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें व्रत का सही आहार और नियम

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

यदि घर में कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान किसी रिश्तेदार की मदद से मिल जाएगा. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में उम्मीद से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन