Guru Aditya Rajyog: गुरु-आदित्य राजयोग से जागेगा इन 5 राशियों की सोई तकदीर, सफलता-सम्मान के साथ होगा भारी धन लाभ

Guru Aditya Rajyog: 16 जुलाई 2026 को सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश करते ही गुरु-आदित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इसे मान-सम्मान, करियर और धन लाभ देने वाला शुभ योग माना जाता है, जिससे 5 राशियों को धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Guru-Aditya-Rajyog
1 / 8

विज्ञापन

कर्क राशि में बनेगा गुरु आदित्य राजयोग

कर्क राशि में बनेगा गुरु आदित्य राजयोग2 / 8

Guru Aditya Rajyog: 16 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजा माने गए सूर्य मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान, लीडरशिप, सरकारी काम, पिता, पद-प्रतिष्ठा और करियर का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इस बार का यह सूर्य गोचर इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि कर्क राशि में पहले से ही देवगुरु बृहस्पति उच्च होकर विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और गुरु की युति से एक शक्तिशाली गुरु-आदित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ और प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि इससे जातकों का मान-सम्मान बढ़ सकता है, करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, नौकरी और बिजनेस में तरक्की के मौके बन सकते हैं।

विज्ञापन

गुरु-आदित्य राजयोग का असर

गुरु-आदित्य राजयोग का असर3 / 8

अगर किसी का काम सरकारी क्षेत्र, शिक्षा, प्रशासन, मैनेजमेंट, बिजनेस या नेतृत्व से जुड़ा है, तो यह योग उसके लिए और भी असरदार माना जाता है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने, नए आय स्रोत मिलने और सही समय पर सही फैसले लेने की क्षमता भी बढ़ सकती है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 16 जुलाई से बनने वाला यह गुरु-आदित्य राजयोग खास तौर पर 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशि वालों को करियर, धन, प्रतिष्ठा और जीवन के कई अहम क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने की संभावना रहने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries)4 / 8

यह राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए कई अच्छे मौके लेकर आ सकता है। करियर में धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में होती दिखेंगी। अगर नई नौकरी ढूंढ़ रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। घर का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के साथ चल रही कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी या घर से जुड़ा कोई काम आगे बढ़ सकता है। आमदनी बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। खर्च भी रहेंगे, लेकिन संतुलन बना रहेगा। मां की सेहत में सुधार के संकेत हैं। भविष्य की प्लानिंग करने के लिए समय अच्छा रहेगा। जल्दबाजी से बचेंगे, तो फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)5 / 8

गुरु-आदित्य राजयोग का सबसे ज्यादा असर कर्क राशि राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ रहेगा। लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत नोटिस होगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन या नई नौकरी का मौका भी बन सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छा क्लाइंट या नई डील मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। परिवार में आपकी सलाह की अहमियत बढ़ेगी। पिता या किसी बड़े का पूरा साथ मिलेगा। घर में कोई शुभ काम प्लान हो सकता है। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी। सही समय पर लिया गया फैसला आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (Scorpio)6 / 8

यह समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई शुरुआत का इशारा कर सकता है। किस्मत का साथ पहले से ज्यादा मिलेगा। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, तो रास्ता खुल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह बड़ा फायदा करा सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मन पॉजिटिव रहेगा। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती नजर आएगी।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)7 / 8

यह राजयोग धनु राशि के जातकों के लिए पैसों के मामले में राहत लेकर आ सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलेगा। कोई नई डील फाइनल हो सकती है। बैंक, लोन या जरूरी कागजी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। बिजनेस में किया गया नया निवेश आगे फायदा दे सकता है। सेहत में भी सुधार महसूस होगा। किसी अनुभवी इंसान की सलाह आपके बहुत काम आएगी। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आने वाले समय के लिए मजबूत शुरुआत होगी।

मीन राशि (Aquarius)

मीन राशि (Aquarius)8 / 8

गुरु आदित्य राजयोग मीन राशि के लोगों की क्रिएटिविटी और टैलेंट को नई पहचान दिला सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। लव लाइफ में भरोसा बढ़ेगा। शादी की बात भी आगे बढ़ सकती है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया काम शुरू करने का प्लान सफल हो सकता है। निवेश से पहले सही सलाह मिल जाएगी। मीडिया, शिक्षा, कला या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी पुराने संपर्क से नया मौका मिल सकता है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। छोटी-छोटी सफलताएं भी आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। पैसे कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन