Grah Gochar: सूर्य और शुक्र का गोचर 5 राशियों को देगा लाभ, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

Grah Gochar: आज 8 जून को शुक्र और सूर्य ग्रह गोचर कर रहे हैं. सूर्य ग्रह दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही शुक्र ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर होगा.

RASHI.jpg_3e5041
1 / 7
today Grah Gochar bhagyashali rashiyan

Grah Gochar: सूर्य और शुक्र के नक्षत्र और नक्षत्र पद गोचर के साथ ही शुक्र का राशि परिवर्तन होगा. शुक्र ग्रह आज 8 जून की शाम 5 बजकर 47 मिनट को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इन गोचर से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 7

सूर्य और शुक्र का नक्षत्र और नक्षत्र पद गोचर करना मेष राशि वालों के लिए शुभ होगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से मेष राशि वालों को लाभ हो सकता है. नौकरी और व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 7

मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों का यह गोचर शुभ साहित होगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. धनलाभ होने से जीवन में खुशियों का आगमन होगा. कमाई के नए सोर्स बनेंगे. किसी पुराने निवेश से आपको फायदा मिल सकता है. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 7

शुक्र ग्रह नक्षत्र पद गोचर के साथ ही राशि परिवर्तन कर रहे हैं. शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 7

शुक्र का राशि परिवर्तन करना और सूर्य का नक्षत्र गोचर करना सिंह राशि के लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा रहेगा. निवेश से लाभ हो सकता है. करियर में सफलता मिल सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि6 / 7

कन्या राशि के लिए ग्रहों की हलचल होना लाभकारी होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. अटके हुए काम पूरे होंगे. आपको ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा. शुक्र के गोचर से कन्या राशि वालों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

ग्रह गोचर प्रभाव

ग्रह गोचर प्रभाव7 / 7

सूर्य और शुक्र के गोचर करने से इसका प्रभाव इन सभी 5 राशियों पर देखने को मिलेगा. इनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन