
1 / 8
Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिमंडल और नक्षत्र चक्र में सभी 9 ग्रहों का गोचर यानी उनकी चाल, मनुष्यों जीवन के कई पहलुओं पर असर डालती है. इस मार्च महीने में एक दुर्लभ योग बन रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च 2026 को 3 बड़े ग्रह एक ही दिन अलग-अलग स्थानों में गोचर करेंगे. जहां, सूर्य मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं चंद्रमा सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे. जबकि, प्रेम और सुख के कारक शुक्र सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर रेवती नक्षत्र में विराजमान होंगे.
6 राशियों के लिए है खास लाभकारी

2 / 8
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार यह संयोग 6 राशियों के लिए खास लाभकारी होगा. 15 मार्च के बाद इन राशियों के जातकों को धन, करियर और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नए अवसर मिलेंगे, निवेश और कामकाज में सफलता के योग बनेंगे. ग्रहों की यह चाल आपकी मेहनत और भाग्य दोनों को सहारा देगी. यह समय शुभ कार्य और नए आरंभ के लिए अत्यंत अनुकूल है.
वृषभ राशि (Taurus)

3 / 8
आपके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. कामकाज और व्यापार में तेजी आएगी. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और नए संबंध बन सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा सुखद और लाभकारी साबित हो सकती है. सकारात्मक सोच से निर्णय लेने में आसानी होगी और जोखिम लेने में सफलता मिलेगी. पुराने मित्रों या संपर्कों से मदद मिलने की संभावना है.
कर्क राशि (Cancer)

4 / 8
कर्क राशि वालों के लिए तीन ग्रहों का एक साथ गोचर विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा. करियर में स्थिरता और उन्नति के संकेत हैं. वित्तीय मामलों में लाभ मिलेगा. पुराने झगड़े और तनाव कम होंगे. प्रेम जीवन में नई खुशियाँ आएंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. नए कार्यों की शुरुआत करना अत्यंत अनुकूल रहेगा. भाग्य आपका सहयोग करेगा. आपकी मेहनत से वरिष्ठों का विश्वास बढ़ेगा. सामाजिक और सार्वजनिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा.
सिंह राशि (Leo)

5 / 8
यह समय सिंह राशि के लोगों के लिए सौभाग्य और सफलता लाएगा. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा. निवेश और व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. परिवार में सुख-शांति और भाई-बहन के संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. अपनी मेहनत और योजना से आप अच्छे परिणाम हासिल करेंगे. यह समय शिक्षा और कौशल विकास के लिए भी शुभ रहेगा. पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और आपको नए अवसरों के लिए प्रेरणा मिलेगी. आपकी नेतृत्व क्षमता प्रबल होगी.
वृश्चिक राशि (Sagittarius)

6 / 8
वृश्चिक राशि के जातक अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेंगे. इस समय नई परियोजनाओं और कामकाज में सफलता प्राप्त होगी. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर मिलेंगे. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा. निवेश में समझदारी से कदम रखें, लाभ मिलेगा. नई जानकारी और कौशल सीखने का समय अनुकूल है. मानसिक तनाव कम रहेगा और जीवन में उत्साह बढ़ेगा.
मकर राशि (Capricorn)

7 / 8
मकर राशि के जातकों की मेहनत और लगन को फल मिलने वाला है. त्रिग्रही गोचर नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी. धन संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी और परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. पुराने मनमुटाव खत्म होंगे और सहयोगी परिस्थितियां बनेंगी. नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए यह समय अनुकूल है. आपके मित्र और सहकर्मी सहयोग देंगे, जिससे कार्य आसान होगा. समय का सही प्रबंधन आपके लिए लाभकारी साबित होगा.
मीन राशि (Pisces)

8 / 8
इस त्रिग्रही गोचर के बाद मीन राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा. करियर में रुके हुए काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. धन के नए स्रोत खुल सकते हैं. व्यक्तिगत रिश्तों में समझ और सामंजस्य बढ़ेगा. पुराने मतभेद खत्म होंगे और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. निवेश और साझेदारी में सफलता मिलने के योग हैं. आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी और नई सोच से काम में नई दिशा मिलेगी. मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करना लाभकारी रहेगा.