Grah Gochar: मीन राशि में शनि के साथ बुध-मंगल-सूर्य का मेल, बिगड़ेगा इन 3 राशियों की किस्मत का खेल

Grah Gochar: मीन राशि में शनि, सूर्य, मंगल और बुध की चतुर्ग्रही युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आई है. विशेष रूप से 3 राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं और चेक करें इनमें कहीं आप भी शामिल तो नहीं है?

Grah-Gochar
1 / 6
meen rashi mein chatrugrahi yog

विज्ञापन

मीन राशि चतुर्ग्रही योग

मीन राशि चतुर्ग्रही योग2 / 6

Grah Gochar: समय-समय पर ग्रहों के गोचर से युतियों और योग का निर्माण होता है. ये शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव की होती हैं, जो ग्रहों और राशियों पर निर्भर करता है. शनिवार 11 अप्रैल, 2026 को 01:20 ए एम बजे बुध ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. यहां पहले से ही सूर्य और मंगल के साथ शनि विराजमान हैं. इस प्रकार बुध के इस गोचर से मीन राशि में एक दुर्लभ चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है.

विज्ञापन

चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर

चतुर्ग्रही योग का राशियों पर असर3 / 6

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, यह 13 अप्रैल तक रहने वाला अत्यंत शक्तिशाली महायुति है, जिसका असर सभी राशियों पर पर पड़ेगा. लेकिन, यह महायुति 3 राशियों के जातकों लिए विशेष उपयुक्त नहीं है. इसकी वजह बुध, मंगल और सूर्य के साथ शनि की उपस्थति. शनि भले ही बुध को मित्र मानते हैं, लेकिन बुध उनके प्रति उदासीन हैं. वहीं, सूर्य, मंगल और शनि की आपस में भीषण शत्रुता है. इस प्रकार मीन राशि में इस महायुति से बना यह दुर्लभ चतुर्ग्रही योग सबके लिए शुभ नहीं है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini)4 / 6

यह समय मानसिक तनाव बढ़ा सकता है. छोटी-छोटी बातों पर चिंता होगी. काम में मन कम लगेगा. निर्णय लेने में भ्रम रहेगा. कार्यस्थल पर गलतफहमियां हो सकती हैं. किसी करीबी से बहस होने की संभावना है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. निवेश टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रह सकता है. नींद पूरी नहीं होगी. धैर्य रखना जरूरी है. अनावश्यक यात्रा से बचें, थकान बढ़ सकती है. किसी पुराने मित्र से मनमुटाव हो सकता है. समय-समय पर खुद को शांत रखने के लिए ध्यान या प्रार्थना का सहारा लें.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)5 / 6

रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है. दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है. साझेदारी में काम करने वालों को नुकसान हो सकता है. भरोसे में कमी महसूस होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा. मेहनत ज्यादा, परिणाम कम मिलेंगे. किसी पुराने विवाद के उभरने की आशंका है. खर्च अचानक बढ़ सकते हैं. संयम और समझदारी से काम लें. किसी भी कागजी कार्य में जल्दबाजी न करें. करीबी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना इस समय बहुत जरूरी रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius)6 / 6

घरेलू जीवन में अशांति रह सकती है. परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं. मन बेचैन रहेगा. काम में बाधाएं आएंगी. योजनाएं पूरी होने में देरी होगी. वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. अचानक खर्च परेशान कर सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. करियर में अस्थिरता महसूस होगी. जल्दबाजी में फैसले न लें. किसी भी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें. पुराने कर्ज या जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं. अपनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन