Chandra Favourite Zodiac Signs: इन 3 राशियों को संकट में नहीं देख पाते चंद्र, कहलाती हैं चंद्रमा की प्रिय राशियां

Chandra Favourite Zodiac Signs: चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह का स्थान प्राप्त है, जो मुख्य रूप से मानसिक स्थिति, सुख, मन, माता से रिश्ता और चंचलता आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. साथ ही कुछ राशियों को विभिन्न संकटों से बचाते हैं. चलिए जानते हैं चंद्रमा की प्रिय 3 राशियों के बारे में.

Chandra Favourite Zodiac Signs
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह का खास महत्व है, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव वक्त-वक्त पर सभी लोगों के जीवन पर पड़ता है. हालांकि, 12 में से 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के ऊपर चंद्र ग्रह की विशेष कृपा हर समय रहती है. चंद्रमा समय-समय पर इन राशियों के लोगों की मदद करते हैं. यहां पर आप जान सकते हैं चंद्रमा की प्रिय 3 राशियों के बारे में. साथ ही आपको कमजोर चंद्रमा के संकेत और उसके अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में पता चलेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

वृषभ राशि के जातकों के ऊपर चंद्रमा की विशेष कृपा रहती है क्योंकि ये चंद्र ग्रह की उच्च राशि है. कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति के कारण वृषभ राशि के लोगों का मन स्थिर रहता है और जीवन में आगे बढ़ने का मोटिवेशन मिलता है.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी माना जाता है, जिनके जातकों की मदद चंद्र ग्रह समय-समय पर करते हैं. कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति के कारण कर्क राशि के लोग कुछ ही वक्त में जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं. साथ ही Personality में निखार आता है और त्वचा खिली-खिली रहती है.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

वृषभ और कर्क के अलावा कन्या राशि वालों के जातकों के ऊपर भी चंद्रमा मेहरबान रहते हैं. यदि ये लोग नियमित रूप से चंद्रमा की पूजा करते हैं तो चंद्र ग्रह इन्हें हर मुश्किल से बचाते हैं और समाज में नाम दिलाते हैं.

विज्ञापन

कमजोर चंद्रमा के संकेत

कमजोर चंद्रमा के संकेत5 / 6

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उनका मन हर समय बेचैन रहता है. किसी भी काम में मन नहीं लगता है, बल्कि कमजोरी महसूस होती है. इसके अलावा माता से आएदिन झगड़ा होता रहता है.

चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

चंद्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय6 / 6

यदि आप चंद्र ग्रह को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें. हर समय अपने साथ सफेद रंग की कोई चीज रखें और हो सके तो प्रत्येक सोमवार व्रत रखें. (All Photo Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन