Navpancham Yog: बुध-यम के नवपंचम योग से खुलेगी इन 4 राशियों की तकदीर, होता रहेगा बंपर लाभ
Navpancham Yog 2026: बुध-यम ग्रह 20 मई 2026 को एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम योग बनेगा. हालांकि, कुछ शास्त्रों में नवपंचम योग को नवपंचम दृष्टि के नाम से भी संबोधित किया गया है. चलिए जानते हैं इस बार बुध-यम ग्रह के संयोग से बनने वाले नवपंचम योग से किन 4 राशियों को महालाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.

नवपंचम योग को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ और अद्भुत योग माना गया है, जो दो ग्रहों के 120 डिग्री पर आने के दौरान बनता है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 20 मई 2026 को ग्रह बुध और यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे नवपंचम योग बनेगा. नवपंचम योग के प्रभाव से जहां कुछ राशियों के भाग्य को बल मिलेगा, वहीं कई जातकों की बुद्धि का विकास, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी और स्वास्थ्य में सुधार आदि होने के योग हैं. यहां पर आप जान सकते हैं कि 20 मई 2026 को बनने वाले नवपंचम योग से लाभ कमाने वाली राशियों में आपकी राशि शामिल है या नहीं.
नवपंचम योग के बनने की तिथि और समय
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 मई 2026 को ग्रह बुध और यम एक-दूसरे से रिकोण संबंध बनाएंगे यानी 120 डिग्री पर स्थित होंगे. बता दें कि ये महाशक्तिशाली राजयोग इस शुभ दिन सुबह 12 बजकर 14 मिनट पर बनेगा.
वृषभ राशि
3 / 6नौकरी कर रहे जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी. साथ ही कार्यक्षेत्र पर माहौल अनुकूल रहेगा. जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें लाभ कमाने का मौका मिलेगा. इस दौरान जीवनसाथी के साथ भी आप बहुत ज्यादा व सुखमय समय बिताएंगे.
सिंह राशि
4 / 6कामकाजी लोगों के सुख-सुविधा में वृद्धि होने के साथ-साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. छात्र वर्ग कोई अच्छा काम करेंगे, जिसके कारण समाज में आपकी प्रशंसा होगी. कई साल पहले खोई हुई चीज इस दौरान आपको मिल सकती है.
वृश्चिक राशि
5 / 6नई योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी, जिनसे कुछ समय के लिए नहीं बल्कि लंबी अवधि तक लाभ होगा. विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे तो रिश्तों को लेकर टेंशन नहीं रहेगी. इस दौरान आपके व्यवहार में भी नरमी आने के योग हैं.
कुंभ राशि
6 / 6पहले व्यवसाय में किए गए निवेश से अब लाभ होगा. परिवार में कोई चिंता चल रही है तो वो दूर होगी. वाहन का सुख इस दौरान आपको मिल सकता है, लेकिन उसके लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी. लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए हितकारी साबित हो सकती है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)