Gemstones Warning Rules: भूल से भी सोने की अंगूठी में न पहनें ये 5 रत्न, घर में आ सकती है दरिद्रता और अशांति

Gemstones Warning Rules: रत्न पहनना केवल फैशन या परंपरा नहीं है. यह ज्योतिष से जुड़ा संवेदनशील विषय माना जाता है. सही रत्न जहां भाग्य को मजबूत कर सकता है, वहीं गलत धातु में पहना गया रत्न परेशानी भी बढ़ा सकता है. खासतौर पर सोना, जो तेज और प्रभावशाली धातु माना जाता है, हर रत्न के साथ मेल नहीं खाता. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन से 5 रत्न भूलकर भी सोने की अंगूठी में नहीं पहनने चाहिए?

gemstones warning rule
1 / 7

विज्ञापन

2 / 7

नीलम और सोने का 'दुश्मनी' भरा रिश्ता - नीलम को शनि ग्रह का रत्न माना जाता है. शनि और सूर्य के बीच विरोध का भाव बताया गया है. सोना सूर्य से जुड़ी धातु मानी जाती है. ऐसे में जब नीलम को सोने में जड़वाया जाता है, तो ऊर्जाओं का टकराव माना जाता है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे अचानक बाधाएं बढ़ सकती हैं. काम में रुकावट आ सकती है. मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है. नीलम को चांदी, लोहा या पंचधातु में पहनना बेहतर माना गया है.

विज्ञापन

3 / 7

हीरा और शुक्र का ज्योतिषीय गणित - हीरा शुक्र ग्रह से जुड़ा रत्न है. शुक्र को सुख, वैभव और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है. सोना गुरु और सूर्य से संबंधित माना जाता है. कुछ ज्योतिष मानते हैं कि शुक्र और गुरु के बीच वैचारिक विरोध रहता है. ऐसे में सोने में हीरा पहनना हर व्यक्ति के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. वैवाहिक जीवन में तनाव या आर्थिक असंतुलन की आशंका बताई जाती है. हीरा चांदी या प्लैटिनम में अधिक संतुलित प्रभाव दे सकता है.

4 / 7

मोती के लिए चांदी ही है वरदान - मोती चंद्रमा का रत्न है. चंद्रमा मन, भावनाओं और शांति का प्रतीक है. सोना अग्नि तत्व से जुड़ा माना जाता है. मान्यता है कि दोनों की प्रकृति अलग है. सोने में मोती पहनने से स्वभाव में चिडचिडापन आ सकता है. मन अस्थिर रह सकता है. चांदी में मोती पहनना अधिक शांत प्रभाव देने वाला माना गया है.

विज्ञापन

5 / 7

पन्ना: संतुलन का रखें विशेष ध्यान - पन्ना बुध ग्रह का रत्न है. बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़ा है. कुछ स्थितियों में पन्ना सोने में पहना जाता है, लेकिन यह सभी के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता. ज्योतिषियों के अनुसार इससे बेचैनी या जल्दबाजी बढ़ सकती है. व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है. चांदी में पन्ना धारण करना अपेाकृत सुरक्षित विकल्प माना गया है.

6 / 7

गोमेद और राहु के नकारात्मक प्रभाव - गोमेद राहु से जुड़ा रत्न है. राहु को छाया ग्रह कहा जाता है. इसकी प्रकृति रहस्यमय और तीव्र मानी जाती है. सोने के साथ इसका मेल शुभ नहीं माना जाता. काम बिगड़ने या सेहत पर असर की आशंका बताई जाती है. गोमेद को अष्टधातु या चांदी में पहनना बेहतर माना गया है.

विज्ञापन

7 / 7

इन बातों का रखें खास ख्याल - मध्यमा उंगली शनि का स्थान मानी जाती है. इस उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से बचने की सलाह दी जाती है. वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को सोना पहनने से पहले कुंडली की जांच करानी चाहिए. रत्न धारण करना सामान्य आभूषण पहनने जैसा नहीं है. ग्रह स्थिति हर व्यक्ति की अलग होती है. इसलिए योग्य ज्योतिषी की सलाह के बाद ही कोई भी रत्न पहनना उचित माना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन