Gayatri Jayanti 2026: आज गायत्री जयंती पर भद्रा काल में चंद्र करेंगे गोचर; तुला समेत 4 राशियों को नुकसान नहीं, होगा भारी मुनाफा
Gayatri Jayanti 2026: गायत्री जयंती के शुभ दिन यानी आज भद्रा काल रहेगी, जिस दौरान चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा. चंद्र गोचर का प्रभाव वैसे तो आज से 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों को विशेष लाभ होने के योग हैं. चलिए जानें ये लकी राशियां कौन सी हैं.

आज 25 जून 2026, वार गुरुवार को निर्जला एकादशी के साथ-साथ गायत्री जयंती भी है. साथ ही आज भद्रा रहेगी, जिस दौरान मन और भावना के दाता ग्रह चंद्र यानी चंद्रमा नक्षत्र गोचर करेंगे. मान्यता है जब-जब चंद्र नक्षत्र गोचर करते हैं, तब-तब राशियों के जीवन में परिवर्तन आता है. आज यहां पर आप जानेंगे कि गायत्री जयंती पर भद्रा कब से कब तक रहेगी. साथ ही चंद्र गोचर के समय और प्रभाव के बारे में आपको जानने को मिलेगा.
चंद्र गोचर और भद्रा काल का समय
2 / 6आज 25 जून 2026 को सुबह 07 बजकर 08 मिनट से रात 08 बजकर 09 मिनट तक भद्रा (भद्रा काल) रहेगी, जिस बीच दोपहर में 4 बजकर 28 मिनट पर चंद्र ग्रह का विशाखा नक्षत्र में गोचर होगा. बता दें कि कल 26 जून 2026, शुक्रवार की शाम 07:15 मिनट तक चंद्र इसी नक्षत्र में रहेंगे.
कर्क राशि (Cancer)-
3 / 6आज से कई साल पहले खोई हुई कोई कीमती चीज मिल जाएगी. साथ ही बिजनेस में अपार धन लाभ होने के योग हैं. पैरों में अकड़न की समस्या भी आज से आने वाले कुछ दिनों तक आपको परेशान नहीं करेगी.
तुला राशि (Libra)-
4 / 6यदि कोई व्यक्ति आपका पैसा वापस नहीं दे रहा है तो अब धन वापस मिलने के पूरे योग हैं. साथ ही जीवनसाथी और घर वालों की जरूरतों को पूरा करने में आप सफल होंगे. मनचाही कार खरीदने का सपना भी जल्द आपका सच हो सकता है. ये भी पढ़ें- Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के दिव्य संयोग में निर्जला एकादशी, मेष समेत 4 राशियों पर बरसेगी विष्णु जी की असीम कृपा
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
5 / 6पुराने किसी दोस्त से मन की बात करने का अवसर मिलेगा. साथ ही आप मानसिक रूप से हेल्दी महसूस करेंगे. इसके अलावा व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा. साथ ही गले की समस्या में आराम मिलेगा. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: कर्क समेत इन 4 राशियों का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा कोई, निर्जला एकादशी पर द्विद्वादश और नवपंचम योग का बनना रहेगा शुभ
मकर राशि (Capricorn)-
6 / 6बड़ों की सलाह के बाद किया गया निवेश लंबे समय तक आपको लाभ पहुंचाएगा. साथ ही उधार दिए हुए पैसे वापस मिल जाएंगे. लव रिलेशनशिप में भी खुशियां आज से बरकरार रहने वाली हैं. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)