Dwidwadash Yog: 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सूर्य-अरुण बनाएंगे द्विद्वादश योग, इन 4 राशियों के जीवन पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
Dwidwadash Yog On Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के पावन दिन साल 2026 में द्विद्वादश योग बन रहा है, जिसे शास्त्रों में अशुभ फल देने वाला योग माना गया है. यहां पर आप अक्षय तृतीया की तिथि से लेकर द्विद्वादश योग के बनने के कारण, समय व प्रभाव आदि के बारे में जान पाएंगे.

19 अप्रैल 2026 को देशभर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन द्विद्वादश योग भी बन रहा है. इस बार सूर्य और अरुण ग्रह के संयोग से द्विद्वादश योग बनेगा, जिसका अशुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर अक्षय तृतीया के दिन से पड़ना शुरू होगा. चलिए जानते हैं द्विद्वादश योग के बनने के समय और इससे प्रभावित अनलकी राशियों के बारे में.
द्विद्वादश योग 2026
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को ग्रह सूर्य और अरुण एक-दूसरे से 30 डिग्री पर स्थित होंगे, जिसके कारण द्विद्वादश योग बनेगा. इस दिन रात 10 बजकर 49 मिनट से द्विद्वादश योग का असर राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू हो जाएगा क्योंकि ये इसी समय पर बनेगा. बता दें कि द्विद्वादश योग अशुभ फल देता है. इसके प्रभाव के कारण धन हानि, चोट लगने, चोरी होने और मानसिक तनाव रहता है.
मिथुन राशि
3 / 6कामकाजी लोगों को धन हानि हो सकती है. इसके अलावा किसी मशीन के खराब होने के कारण अच्छा-खासा खर्चा भी हो सकता है. युवाओं का मांगलिक कार्यक्रम के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है, जिसकी वजह से कई दिनों तक घर वालों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा.
कन्या राशि
4 / 6नए रिश्तों को जोड़ना सही नहीं रहेगा. घर के माहौल की बात करें तो वो खराब रहेगा. आएदिन किसी न किसी बात पर घर वालों के बीच झगड़े होंगे. इस दौरान निवेश से नुकसान होने की संभावना अधिक है. अगर आप अपने वाहन से काम पर जाते हैं तो सावधान रहें क्योंकि चोट लगने के योग हैं.
धनु राशि
5 / 6ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन सैलरी नहीं बढ़ेगी. इसी वजह से तनाव में रहेंगे. जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनके खर्चे बढ़ेंगे और मुनाफा कम होगा. इस दौरान आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं.
कुंभ राशि
6 / 6मान के मुताबिक कार्य नहीं होंगे, जिसके कारण आप दुखी रहेंगे. सिंगल लोगों को मनचाहे जीवनसाथी का साथ इस दौरान नहीं मिल पाएगा. इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की तारीफ नहीं होगी, बल्कि आपके काम का क्रेडिट कोई ओर ले जाएगा. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)