Dwidwadash Yog: 1 महीने बाद सूर्य-गुरु के द्विद्वादश योग से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, शुरू होगा इन 4 राशियों का गोल्डन टाइम
Dwidwadash Yog: ग्रहों की कोणीय स्थिति बनना ज्योतिष में बहुत ही खास माना गया है. इससे कई शुभ-अशुभ योग का निर्माण होता है. अब एक महीने बाद जून में सूर्य और गुरु ग्रह शक्तिशाली योग का निर्माण करेंगे.

Dwidwadash Yog: एक महीने बाद 19 जून 2026, दिन शुक्रवार को रात 1 बजकर 34 मिनट पर सूर्य और गुरु 30 डिग्री पर आएंगे. इस स्थिति से द्विद्वादश योग का निर्माण होगा.
द्विद्वादश योग राशिफल
2 / 6सूर्य-गुरु के द्विद्वादश योग बनाने से राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा. यह द्विद्वादश योग 4 राशियों के लिए लाभकारी होगा. इसके प्रभाव से मेष, सिंह, तुला और धनु राशि के लोगों को आर्थक लाभ मिलेगा.
मेष राशि
3 / 6मेष राशि वालों को सूर्य-गुरु द्विद्वादश योग से लाभ होगा. यह शुभ योग आपके जीवन में अच्छे परिणाम लेकर आएगा. आपको काम में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.
सिंह राशि
4 / 6सूर्य-गुरु द्विद्वादश योग सिंह राशि के लोगों को बेहद लाभ देगा. इस शुभ योग के बनने से सफलता की राह आसान होगी. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
तुला राशि
5 / 6तुला राशि वालों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आपको काम में सफलता मिलेगी. सूर्य-गुरु द्विद्वादश योग तुला राशि के लिए अच्छा साबित होगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है.
धनु राशि
6 / 6धनु राशि वालों के लिए सूर्य-गुरु द्विद्वादश योग शुभ परिणाम देगा. अचानक धनलाभ हो सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.