Unlucky Zodiac Signs: 10 जुलाई को बनेगा व्यतिपात योग, वृषभ समेत 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, होगा आर्थिक नुकसान
Vyatipat Yog 2026: व्यतिपात योग एक अशुभ योग है. इस योग में मांगलिक और शुभ कार्य करना वर्जित होता है. व्यतिपात योग को बेहद अशुभ और चुनौतीपूर्ण समय माना जाता है. यह योग सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति से बनता है.

Vyatipat Yog Rashifal: 10 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को व्यतिपात योग का निर्माण हो रहा है. यह योग सुबह 6 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इस अशुभ योग से बचने के लिए 5 राशियों को सावधान रहना होगा.
वृषभ राशि
2 / 6व्यतिपात योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को धनहानि हो सकती है. इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. आपके खर्च बढ़ सकते हैं इसके कारण तंगी का सामना करना पड़ सकता है. व्यतिपात योग के दौरान निवेश करने से बचना होगा. किसी शुभ कार्य को करने से बचें.
मिथुन राशि
3 / 6मिथुन राशि वालों को निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है. मिथुन राशि के लोग कोई भी फैसला जल्दबादी में न लें. कारोबार के मामले में अधिक सावधान रहने की जरूरत है. कार्यस्थल पर विवाद का सामना करना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए कम बोलने का प्रयास करें. ये भी पढ़ें - Budh Vakri Rashifal: आज बुध ग्रह होंगे वक्री, बनेंगे करियर-कारोबार में तरक्की के योग, इन 5 राशियों को होगा लाभ
सिंह राशि
4 / 6व्यतिपात योग के कारण सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आपको तनाव के कारण परेशान होना पड़ेगा. ऑफिस में अधिकरियों के कारण तनाव होगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है. आप किसी बहस और विवाद में पड़ने से बचें.
कुंभ राशि
5 / 6कुंभ राशि के लोगों को किसी बड़ी डील के करने से बचना होगा. इसके कारण आपको नुकसान हो सकता है. व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आपको वाहन और संपत्ति खरीदने व बेचने से बचना होगा. ये भी पढ़ें - Swapna Shastra: सपने में खुद को पूजा करते देखना कैसा होता है? स्वप्न शास्त्र से जानिए इसका अर्थ
मकर राशि
6 / 6व्यतिपात योग से मकर राशि वालों को नुकसान का सामना करना पड़ेगा. इस अशुभ योग के कारण पैसों की कमी और शारीरीक थकान झेलनी पड़ सकती है. आपको सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.