Diamond Wearing Rules: ये 5 राशि वाले न पहनें हीरा, बना देगा कंगाल, चेक करें कहीं इसमें आपकी राशि भी तो नहीं

Diamond Wearing Rules: हीरा शुक्र ग्रह का शक्तिशाली रत्न है, लेकिन यह हर किसी के लिए शुभ नहीं होता है। कुछ राशियों पर इसका असर उल्टा पड़ सकता है और नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं, किन राशियों के लोगों को हीरा नहीं पहनना चाहिए?

diamond
1 / 9

विज्ञापन

सबके लिए लकी नहीं है हीरा

सबके लिए लकी नहीं है हीरा2 / 9

Diamond Wearing Rules: हीरा दिखने में जितना खूबसूरत होता है, ज्योतिष में उतना ही खतरनाक भी है। यह शुक्र ग्रह का रत्न है, लेकिन हर किसी की उंगली पर यह राजा की तरह नहीं बैठता है। यह देखा गया है कि कुछ राशियों के लिए तो हीरा पहनना श्राप जैसा होता है, जो जेब ढीली करने के साथ किस्मत भी उजाड़ देता है। आइए जानते हैं, वो 5 राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें हीरा बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए?

विज्ञापन

मेष राशि: लड़ाई का दूसरा नाम है हीरा

मेष राशि: लड़ाई का दूसरा नाम है हीरा3 / 9

मेष राशि के मालिक मंगल हैं। शुक्र और मंगल आपस में दुश्मन हैं। यदि मेष राशि वाला हीरा पहन ले, तो घर में झगड़े बढ़ने लगते हैं। हर छोटी बात विवाद बन जाती है। कारोबार में मुश्किलें और जीवन में असफलता का सिलसिला शुरू हो जाता है।

सिंह राशि: धन को निगल जाएगा यह रत्न

सिंह राशि: धन को निगल जाएगा यह रत्न4 / 9

सिंह राशि के लिए हीरा धन का दुश्मन है। जैसे ही यह उंगली पर चमकता है, पैसा कहीं गायब होने लगता है। निवेश डूबते हैं, व्यापार घाटे में चला जाता है और हर तरफ असफलता ही हाथ लगती है। सिंह राशि वालों के लिए हीरा दिखावे से भी बुरा है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: बाधाएं बन जाती हैं दीवार

वृश्चिक राशि: बाधाएं बन जाती हैं दीवार5 / 9

वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल है। यहां हीरा अशांति और बाधाओं को न्योता दे जाता है। पहले तो मनपसंद काम भी रुकने लगते हैं। फिर हर कदम पर नई मुसीबत खड़ी हो जाती है। बिना सोचे हीरा पहनने वाले वृश्चिक जातक अक्सर अपने फैसले पर पछताते हैं।

धनु राशि: सुख-सौभाग्य पर लग जाता है ग्रहण

धनु राशि: सुख-सौभाग्य पर लग जाता है ग्रहण6 / 9

धनु राशि के मालिक गुरु हैं। गुरु और शुक्र मित्र तो हैं, लेकिन धनु में शुक्र की स्थिति ऐसी बनती है कि हीरा अशुभ हो जाता है। इस राशि वाले हीरा पहनकर घर की खुशहाली खो बैठते हैं। सौभाग्य घटने लगता है, मान-सम्मान गिरता है और सुख के दिन कम हो जाते हैं।

विज्ञापन

मीन राशि: सेहत और जेब, दोनों साथ छोड़ते हैं

मीन राशि: सेहत और जेब, दोनों साथ छोड़ते हैं7 / 9

मीन राशि में शुक्र तीसरे और आठवें भाव का स्वामी बनता है, और ये दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। हीरा पहनते ही सेहत ढीली पड़ने लगती है। धन खर्चा बढ़ता है और कमाई कम होती है। मधुमेह और खून से जुड़ी बीमारियों वालों को तो हीरा छूना भी मना है।

कर्क राशि वाले दें ध्यान

कर्क राशि वाले दें ध्यान8 / 9

सामान्यतः कर्क राशि के लिए हीरा अशुभ है। हां, अगर शुक्र की महादशा चल रही हो और कोई अच्छा ज्योतिषी सलाह दे, तभी सोचना। नहीं तो बिना कुंडली देखे हीरा पहनना दुर्भाग्य बुलाने जैसा है। खुद का नुकसान खुद क्यों करें?

विज्ञापन

कैसे तय होती है हीरे की कीमत?

कैसे तय होती है हीरे की कीमत?9 / 9

हीरा सिर्फ सफेद रंग में नहीं आता है। यह पीले, नीले, गुलाबी और यहां तक कि हरे रंग में भी मिलता है। सबसे कीमती साफ और बिना रंग का हीरा होता है। इसकी कीमत 4 चीजों पर तय होती है- कटाई (कट), शुद्धता (क्लैरिटी), रंग (कलर) और वजन (कैरेट)। जो हीरा इन चारों में अच्छा होगा, उसकी कीमत आसमान छू लेती है। कोहिनूर, कलीनन, होप डायमंड और पिंक स्टार दुनिया के सबसे महंगे हीरे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन