Dhruv Yog: 17 जून 2026 से वृषभ समेत 4 राशियों की तरक्की होने के योग, ध्रुव योग का बनना रहेगा लकी
Dhruv Yog 2026: ध्रुव योग का नाम उन शुभ योगों में आता है, जिसका निर्माण हर महीने होता है. इस बार जून 2026 में 17 तारीख को ध्रुव योग बन रहा है, जिसका प्रभाव इसी दिन से कुछ राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू हो जाएगा. चलिए जानें ध्रुव योग के आरंभ-समाप्त के समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में.

ध्रुव योग को अधिकांश कार्यों के लिए शुभ माना जाता है, जिसका सकारात्मक प्रभाव मानव जीवन पर भी देखने को मिलता है. खासकर, इसके प्रभाव से व्यक्ति जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करता है और खुश रहता है. आज यहां पर आप उन 4 राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जीवन में 17 जून 2026 के बाद ध्रुव योग के सकारात्मक प्रभाव से बदलाव आने के योग हैं.
जून में कब से कब तक प्रभावी रहेगा ध्रुव योग?
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 जून 2026 को सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर ध्रुव योग बनेगा, जो इसी दिन रात में 8 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
वृषभ राशि
3 / 6पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ के जातकों के लिए 17 जून 2026 को ध्रुव योग का बनना शुभ रहेगा. जहां एक तरफ आपके कामकाज में स्थिरता आएगी, वहीं दूसरी तरफ रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल
सिंह राशि
4 / 6पृथ्वी तत्व के अलावा अग्नि तत्व की राशि सिंह के जातकों के लिए भी 17 जून 2026 को ध्रुव योग का बनना शुभ रहेगा. एक तरफ जहां आप करियर में कोई अहम लक्ष्य प्राप्त करेंगे, वहीं दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. इसके अलावा किसी गंभीर बीमारी का सही इलाज हो पाएगा.
तुला राशि
5 / 6पृथ्वी तत्व की दूसरी राशि तुला के जातकों के लिए भी जून 2026 में ध्रुव योग का बनना शुभ रहेगा. यदि आप 17 जून के बाद निवेश करने का फैसला करते हैं तो उससे अच्छा लाभ हो सकता है. इसके अलावा धर्म में रुचि बढ़ने से गलत चीजों में फंसने से आप बचे रहेंगे. ये भी पढ़ें- Dwidwadash Yog 2026: आज मंगल-शनि के 30° पर आने से मेष समेत 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, बना द्विद्वादश योग
मकर राशि
6 / 6वृषभ और तुला के अलावा मकर को भी पृथ्वी तत्व की राशि माना जाता है, जिसके जातकों के लिए जून 2026 में ध्रुव योग का बनना शुभ रहेगा. एक तरफ जहां आपकी बजत बढ़ेगी, वहीं दूसरी तरफ समाज में मान-सम्मान मिलना शुरू होगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)