Gochar 2026: अपनी उच्च राशि कर्क में देवगुरु बृहस्पति करेंगे गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार
Guru Gochar 2026: गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जो जून 2026 में अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं. यहां पर आप गुरु गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

2 जून 2026 को सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह का कर्क राशि में गोचर हो रहा है, जो उनकी उच्च राशि है. ऐसे में अन्य गोचर के मुकाबले गुरु ग्रह के इस गोचर का राशियों पर अधिक और लंबे समय तक प्रभाव पड़ेगा. चलिए जानें गुरु गोचर के राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में.
मेष राशि
2 / 6परिवार वालों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा. कुछ नया व बड़ा कारोबार करने की योजना बनेगी. इसके अलावा सेहत ठीक रहेगी.
मिथुन राशि
3 / 6रोजगार से संबंधी बाधाएं दूर होंगी. सिंगल लोगों की किसी दोस्त से अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है. विद्यार्थियों का फोकस अपने लक्ष्य पर रहेगा, जिसे प्राप्त भी कर पाएंगे.
सिंह राशि
4 / 6सेहत में अचानक तो नहीं, लेकिन धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. सामाजिक जीवन में मेलजोल बढ़ेगा, जो अच्छा रहेगा. इसके अलावा धन का सही समय पर इंतजाम हो जाएगा.
तुला राशि
5 / 6करियर में आगे बढ़ने का कोई नया रास्ता नजर आएगा, जिस पर चलना ठीक रहेगा. वाणी पर संयम रखेंगे तो खुश रहेंगे. साथ ही रिश्ते सुधरेंगे. इसके अलावा आय में कुछ सुधार होगा.
धनु राशि
6 / 6एग्जाम में अच्छे अंक आने से खुश रहेंगे. साथ ही मनोबल बढ़ेगा. धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी. इसके अलावा शरीर में दर्द की समस्या से मुक्ति मिलेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.