Chandrama in Shani Rashi: शुरू हुए इन 4 राशियों के अच्छे दिन, शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा ने किया गोचर
Chandrama Gochar In Shani Rashi: चंद्र ग्रह को चंद्रमा भी कहा जाता है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में बहुत जल्दी और अधिक बार गोचर करते हैं. इस बार चंद्रमा ने कुंभ राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी शनि महाराज हैं. चलिए जानते हैं चंद्र ग्रह के गोचर के सही समय और इससे लाभ कमाने वाली चार राशियों के बारे में.

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह को शुभ देव माना गया है, जो व्यक्ति के मन, मानसिक स्थिति, भावनाओं, सुख, चंचलता और माता से रिश्ते का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब भी चंद्र ग्रह का किसी प्रभावशाली ग्रह में गोचर होता है तो वो अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं और राशियों पर गहरा प्रभाव डालते हैं. यहां पर आप शनि की राशि कुंभ में हुए चंद्र गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे.
चंद्र गोचर की तिथि और समय
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा ने गोचर किया है, जो कि सुबह 3 बजकर 44 मिनट के आसपास हुआ है. बता दें कि इस गोचर से पहले चंद्रमा मकर राशि में थे और अब बाद में मीन राशि में संचार करेंगे.
तुला राशि
3 / 6प्रेम जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने का मौका मिलेगा. बिजनेस पार्टनर से पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. इस दौरान आप अपनी इनकम को बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे, जो कि सफल रहेंगे.
धनु राशि
4 / 6टूटे रिश्ते जुड़ेंगे और उनमें फिर से मिठास आएगी. इस दौरान आपके मुनाफे में बढ़ोतरी और कारोबार की स्थिति में सुधार होगा. इसके अलावा बड़े अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा.
मकर राशि
5 / 6शादीशुदा लोग जीवनसाथी और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इस दौरान सिंगल लोगों को नया प्रपोजल मिल सकता है. आर्थिक और मानसिक स्थिति की बात करें तो वो ठीक रहेगी.
मीन राशि
6 / 6घर में खुशियां बढ़ेंगी और रिश्ते मजबूत होंगे. सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. इसके अलावा धन की कमी दूर होगी और संपत्ति का सुख मिलेगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)