Chandra Gochar: चंद्र गोचर से चमकेगा भाग्य, इन 5 राशियों की होगी मौज, मिलेगा पैसा और प्रमोशन

Chandra Gochar: आज 16 मई को चंद्र ग्रह का दो बार गोचर होने वाला है. चंद्रमा एक बार नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन करेंगे. चंद्रमा का डबल गोचर कई राशियों को जबरदस्त लाभ देगा.

RASHIFAL.jpg_f99306
1 / 6
Chandra Gochar bhagyashali rashiyan

Chandra Gochar: चंद्रमा का नक्षत्र गोचर आज 16 मई की शाम को 5 बजकर 29 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रह भरणी नक्षत्र से कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद रात को 10 बजकर 46 मिनट पर चंद्रमा का मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश होगा. वृषभ चंद्रमा की उच्च राशि है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. आपको निवेश से लाभ होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

मिथुन राशि वालों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. आपको कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी में पैसा और प्रमोशन मिल सकता है. आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

कन्या राशि वालों को चंद्र ग्रह के गोचर करने से लाभ मिलने वाला है. चंद्र ग्रह के उच्च राशि में होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आपको मनचाही नई नौकरी मिल सकती है. कमाई बढ़ेगी.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि5 / 6

तुला राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलेगा. आपको मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी और व्यापार करने वाले सभी को फायदा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

कुंभ राशि वालों के पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. कुंभ राशि वालों को धनलाभ मिलेगा. आपको निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन