Chandra Gochar In May 2026: मई में कुल 13 बार चंद्र करेंगे राशि गोचर, इन 4 राशियों को महीना खत्म होने से पहले जरूर होगा महालाभ

Chandra Gochar In May 2026: मई का महीना ज्योतिषीय गणना के लिहाज से खास है. इस दौरान एक या दो नहीं, बल्कि कुल 13 बार चंद्र ग्रह का गोचर हो रहा है. ऐसे में कुछ राशियों को महीनेभर लाभ होगा. यहां पर आप चंद्र गोचर के समय और उसके प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Chandra Gochar In May
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह को एक महत्वपूर्ण देव का स्थान प्राप्त है, जो समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं. अक्सर देखा गया है कि चंद्र ग्रह की चाल कुछ राशियों के लिए बेहद अच्छी होती है, जिसके कारण उन्हें लाभ होता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मई 2026 में कब-कब किस-किस राशि में चंद्र ग्रह का गोचर होगा और महीनेभर उससे किन चार राशियों को लाभ होने की संभावना है.

विज्ञापन

मई 2026 में कब-कब होगा चंद्र गोचर?

मई 2026 में कब-कब होगा चंद्र गोचर?2 / 6

पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रह 3 मई को वृश्चिक राशि, 5 मई को धनु राशि, 8 मई को मकर राशि, 10 मई को कुम्भ राशि, 12 मई को मीन राशि, 14 मई को मेष राशि, 16 मई को वृषभ राशि, 18 मई को मिथुन राशि, 20 मई को कर्क राशि, 23 मई को सिंह राशि, 25 मई को कन्या राशि, 27 मई को तुला राशि और अंत में 30 मई 2026 को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

ऑफिस के काम से कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. पैसों की कमी इस दौरान आपको परेशान नहीं करेगी क्योंकि पुरानी रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

करीबी रिश्तों को जोड़ने का मौका मिलेगा. पूर्व के अनुभव अब आपका काम आसान करेंगे. ऑफिस में काम की तारीफ होने के साथ प्रमोशन भी मिल सकता है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

लंबे समय से जिन लोगों की सैलरी नहीं बढ़ी है, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. अगर आपकी अपनी मम्मी से नहीं बनती है तो उनकी नाराजगी को दूर करने का मौका मिलेगा. सेहत के नजरिए से ये महीना (मई 2026) बढ़िया कटेगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

किसी पड़ोसी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और कहीं घूमने जाएंगे. मई 2026 में धन की कमी आपको परेशान नहीं करेगी. ऑफिस में यदि आपका किसी से विवाद चल रहा है तो झगड़ा खत्म होने की संभावना है. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन