Chandra Gochar: अक्षय तृतीया से चांदी-सा चमकेगा इन 5 राशियों का नसीब, उच्च के चंद्रमा बनाएंगे मालामाल

Chandra Gochar: 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में गोचर करेंगे, जो बेहद खास संयोग माना जा रहा है. तेज गति वाले चंद्रमा का यह परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए खास लाभकारी है. चैक करें, क्या आपकी राशि भी उनमें शामिल है?

chandra-gochar
1 / 7

विज्ञापन

चंद्र गोचर का राशियों पर असर

चंद्र  गोचर का राशियों पर असर2 / 7

Chandra Gochar: नवग्रहों में चंद्रमा सबसे तेज चलने वाले ग्रह हैं. वे एक राशि में लगभग ढाई दिन और एक नक्षत्र में लगभग एक दिन ही विराजमान रहते हैं. एक चंद्रमास में चंद्रमा सभी 12 राशियों और 27 नक्षत्र का गोचर कर लेते हैं. इसलिए उन्हें 'क्षिप्र ग्रह' भी कहा जाता है. इस मासिक गोचर के दौरान चंद्रमा कभी अस्त और उदय भी होते होते हैं, तो कभी स्व-राशि में और कभी उच्च और नीच राशि में भी होते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, मन, मस्तिष्क और विचारों के कारक और स्वामी ग्रह चंद्रमा 19 अप्रैल, 2026 को अपनी उच्च राशि 'वृषभ' में गोचर करेंगे. इस दिन अबूझ मुहूर्त और अक्षय तृतीया भी है, जो इसे और भी खास बनाता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, अक्षय तृतीया के दिन इस चंद्र गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन उच्च के चंद्रमा 5 राशियों के लिए सबसे अधिक लकी साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)3 / 7

यह आपका टाइम है! चंद्रमा आपकी ही राशि में हाई वाइब्स लेकर आ रहे हैं. मूड शानदार रहेगा, कॉन्फिडेंस टॉप लेवल पर होगा. पैसा आने के मौके बनेंगे और अटके काम स्पीड से पूरे होंगे. फैमिली लाइफ स्मूद रहेगी. नए मौके मिलेंगे—बस तुरंत ग्रैब करें. पुराने इन्वेस्टमेंट भी अब रिटर्न दे सकते हैं और आपकी इमेज भी अपग्रेड होगी.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer)4 / 7

आपके लिए ये फेज इमोशनल और फाइनेंशियल दोनों लेवल पर ग्रोथ वाला है. इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं. फ्रेंड्स और नेटवर्क से फायदा मिलेगा. माइंड शांत रहेगा और काम में आपकी मेहनत नोटिस होगी. पुराने इश्यू खत्म हो सकते हैं. घर में पॉजिटिव वाइब्स और खुशियां बढ़ेंगी.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)5 / 7

लक आपका साथ देने वाला है! अचानक फायदे मिल सकते हैं और ट्रैवल के चांस भी बन रहे हैं. पढ़ाई और करियर में प्रोग्रेस दिखेगी. जो काम रुके थे, अब फिनिश लाइन तक पहुंचेंगे. आपका कॉन्फिडेंस बूस्ट होगा. नए आइडियाज पर काम शुरू करना फायदे में रहेगा और सीनियर्स का सपोर्ट भी मिलेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (Scorpio)6 / 7

रिलेशनशिप और पार्टनरशिप में अब क्लियरिटी और स्ट्रेंथ आएगी. बिजनेस में प्रॉफिट के अच्छे संकेत हैं. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. नई प्लानिंग कामयाब हो सकती है. पैसों की सिचुएशन बेहतर होगी. पुराने कनेक्शन से बड़ा फायदा मिल सकता है और वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारियां आपका लेवल अप करेंगी.

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces)7 / 7

कम्युनिकेशन आपका सुपरपावर बनेगा! नए लोग जुड़ेंगे और छोटे-छोटे स्टेप्स बड़ा रिजल्ट देंगे. सिब्लिंग्स का सपोर्ट मिलेगा. करियर में नई दिशा और मौके मिल सकते हैं. एनर्जी और कॉन्फिडेंस हाई रहेगा. क्रिएटिव कामों में मन लगेगा और धीरे-धीरे आपकी फाइनेंशियल ग्रोथ भी मजबूत होने लगेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन