Lucky Zodiac Signs: मेहनत-भाग्य के बल पर कर्क समेत ये 5 राशियां होंगी मालामाल, चंद्र करेंगे शुक्र की राशि तुला में गोचर

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा को एक शुभ ग्रह भी माना जाता है, जिसका जगह बदलना ज्योतिष दृष्टि से खास होता है. आज यहां पर आप 24 जून 2026 को होने वाले चंद्र के राशि परिवर्तन के समय और राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में जानने वाले हैं.

Chandra Gochar 2026
1 / 6

24 जून 2026 को सुबह 12 बजकर 52 मिनट पर चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह का तुला राशि में गोचर यानी प्रवेश होगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, कला, धन और प्रेम का दाता माना है, जबकि चंद्र ग्रह माता, मानसिक शांति और भावना आदि के दाता हैं. ऐसे में इस बड़ी ज्योतिषीय घटना से अधिकतर राशियों को लाभ होगा. चलिए अब जानें किन 5 राशियों के लिए कल होने वाला ये गोचर शुभ रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-2 / 6

जो बच्चे उच्च शिक्षा के लिए दूर जाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कामयाबी मिलेगी. इसके अलावा कारोबारियों को लंबी यात्राओं से मोटा आर्थिक लाभ होगा. वहीं, जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-3 / 6

धार्मिक कार्यों में मन के लगने से आप गंभीर परेशानियों में फंसने से बचे रहेंगे. इसके अलावा कारोबार के चक्कर में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी. उम्मीद है कि इस बार आप मनचाही संपत्ति खरीद लेंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: बैंक अकाउंट नंबर में इन 3 अंक का होना शुभ, चुंबक की तरह खिंचा चला आता है पैसा!

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

व्यापार में नई योजनाओं को अमल में लाना लाभदायक रहेगा. साथ ही आर्थिक स्थिति बेहतर होनी शुरू होगी. इस दौरान पारिवारिक जीवन में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

भाग्य का साथ मिलने से सिंगल लोगों की शादी की बात पक्की हो जाएगी. साथ ही घर का माहौल पहले के मुकाबले खुशनुमा रहेगा. आपको बता दें कि कल से आर्थिक रूप से भी आप संतुष्ट रहने वाले हैं. ये भी पढ़ें- Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त से तनाव में रहेंगी वृषभ समेत ये 5 राशियां, सूर्य ग्रहण के दिन होगा चंद्र गोचर

मीन राशि (Pisces)-

मीन राशि (Pisces)-6 / 6

कार्यक्षेत्र में मन के मुताबिक सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही सिर में दर्द की समस्या काफी कम होगी. जो लोग समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उनकी छवि मजबूत होगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन