Chalisa Yog: इन 3 राशि वालों के यहां चुंबक की तरह खिंचा आएगा पैसा, शुक्र-शनि ने बनाया चालीसा योग

Chalisa Yog: सोमवार 13 अप्रैल की शाम से शुक्र-शनि ने चालीसा योग का निर्माण किया है, जिससे 3 राशियों के लिए धन लाभ, करियर ग्रोथ और स्थायी सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Chalisa-Yog
1 / 6

विज्ञापन

शुक्र-शनि ने बनाया चालीसा योग

शुक्र-शनि ने बनाया चालीसा योग2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल 2026 की शाम 07:44 बजे शुक्र और शनि के बीच बना चालीसा योग एक विशेष और सूक्ष्म प्रभाव वाला संयोग है. जब दो ग्रह लगभग 40° की दूरी पर होते हैं, तो इसे नोवाइल ऐस्पेक्ट कहा जाता है, जो ज्योतिष में शुभ माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में धैर्य, संतुलन और अनुशासन को मजबूत करता है. साथ ही यह संकेत देता है कि जो लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अब अपने प्रयासों का स्थायी और सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है.

विज्ञापन

चालीसा योग का राशियों पर असर

चालीसा योग का राशियों पर असर3 / 6

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस योग का असर खास तौर पर 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. ऐसे जातकों के लिए धन प्राप्ति के नए अवसर बनते हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना बढ़ती है. इसके अलावा करियर में स्थिरता, रिश्तों में परिपक्वता और मानसिक शांति का अनुभव भी हो सकता है. यह समय सही निर्णय लेने और भविष्य को मजबूत बनाने का सुनहरा अवसर है.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (Taurus)4 / 6

इस योग का सबसे गहरा प्रभाव वृषभ राशि पर देखने को मिल सकता है. अचानक धन के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी. अधिकारी आप पर भरोसा बढ़ाएंगे. धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना आसान होगा. पारिवारिक माहौल भी संतुलित रहेगा. जीवन में स्थिरता महसूस होगी. यह समय धैर्य बनाए रखने का है, क्योंकि छोटे-छोटे प्रयास बड़े परिणाम देंगे.

विज्ञापन

तुला राशि (Libar)

तुला राशि (Libar)5 / 6

तुला राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. अचानक लाभ के मौके मिल सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा. आप अपने लक्ष्यों के प्रति ज्यादा स्पष्ट रहेंगे. यह समय सोच-समझकर कदम उठाने का है, जिससे आगे चलकर स्थायी सफलता मिल सके.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)6 / 6

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग खास फलदायी साबित हो सकता है. करियर में स्थिरता और उन्नति के योग बन रहे हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी. धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. आपकी योजनाएं अब आकार लेने लगेंगी. बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. साझेदारी में भी लाभ के संकेत हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवन में संतुलन और सुकून का अनुभव होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन