Budh Vakri 2026 Rashifal: 21 मार्च तक इन 5 राशियों के घर खिंचा आएगा धन, वक्री बुध दिलवाएंगे हर काम में तरक्की
Budh Vakri 2026 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में बुध ज्ञान, बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणित, और संचार के कारक ग्रह माने गए हैं. जब बुध रेट्रोग्रेड (retrograde) यानी वक्री होते हैं, तो जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक और गहरा असर होता है. सामान्यत: वक्री बुध व्यक्ति की सोच और संचार प्रक्रियाओं में बाधा उत्पन्न करते हैं. लेकिन, पूरी तरह नकारात्मक नहीं होता है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि वक्री बुध का अपना महत्व भी है. इसका वक्री होना व्यक्ति को अतिरिक्त सोच और समीक्षा का समय देता है और इससे पुराने मुद्दों, अधूरे काम या गलतियां सुधारने का अवसर मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध, वाणी और व्यापार के स्वामी बुध 26 फरवरी से वक्री होने वाले हैं और वे कुल 23 दिनों तक वक्री होकर उल्टी चाल चाल चलेंगे. वक्री बुध का प्रभाव तत्काल रूप से बाधक हो सकता है, लेकिन धैर्य, समीक्षा और सुधार के साथ यह अवधि 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी हो सकती है. आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

2 / 6मेष राशि (Aries) - 26 फरवरी से 21 मार्च तक बुध वक्री होने के दौरान मेष राशि के जातकों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह दिखाई देगा. पुराने किसी अधूरे काम या योजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा. इस दौरान आपकी बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में लाभ होने की संभावना है. वाणी और संवाद में सुधार होगा, जिससे रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा.
3 / 6मिथुन राशि (Gemini) - मिथुन राशि के जातकों के लिए वक्री बुध समय नई योजनाओं और ज्ञान प्राप्ति का मार्ग खोलेगा. आपके अध्ययन, लेखन, और संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. पुराने अनुबंध या निवेश अब लाभकारी साबित होंगे. बुद्धि और सोच में निखार आएगा, जिससे आपके पेशेवर और निजी जीवन में तरक्की के अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी और नए स्रोतों से आय की संभावनाएँ खुलेंगी.
4 / 6कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा. बुध वक्री होने के कारण पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और नए विचार सफल होंगे. आपके व्यवसाय और नौकरी में सकारात्मक बदलाव आएंगे. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी और धन के नए स्रोत खुलेंगे. परिवार और मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे. यह समय आपके लिए धैर्य और समझदारी से लाभ कमाने का अवसर लाएगा.
5 / 6तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहेगा. वक्री बुध आपके घर और कार्यक्षेत्र में समृद्धि का संकेत देंगे. पुराने विवाद या असमंजस हल होंगे. व्यवसाय, नौकरी या शिक्षा में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वित्तीय मामलों में समझदारी और सही निर्णय आपको लाभ पहुंचाएंगे. इस अवधि में आपके विचार और संवाद स्पष्ट रहेंगे, जिससे लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे.
6 / 6कुंभ राशि (Aquarius) - धनु राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक प्रगति का संकेत देती है. वक्री बुध के दौरान पुराने कामों में सुधार और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी. व्यापार और नौकरी में सकारात्मक अवसर मिलेंगे. आपकी वाणी और संवाद में निखार आएगा, जिससे रिश्तों और साझेदारी में लाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और खर्चों में संतुलन बना रहेगा.