Budh Shani Yuddh Yog: अक्षय तृतीया के बाद इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, भारी नुकसान बढ़ाएगा टेंशन

Budh Shani Yuddh Yog: अक्षय तृतीया के अगले दिन 20 अप्रैल 2026 से बुध-शनि युद्ध योग बन रहा है, जिसमें दोनों ग्रहों के टकराव से निर्णयों में भ्रम, देरी और गलतफहमियां बढ़ने की आशंका है। व्यापार, शेयर और डील में सावधानी जरूरी होगी, वरना नुकसान संभव है। जानिए, किन 3 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा?

budh-shni-yuddh-yog
1 / 6
budh shani yuddh yog rashifal

विज्ञापन

बुध शनि युद्ध योग

बुध शनि युद्ध योग2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के अगले दिन यानी सोमवार 20 अप्रैल, 2026 से बुध और शनि ग्रह में युद्ध योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में 'बुध-शनि युद्ध योग' तब माना जाता है, जब बुध और शनि एक ही राशि की एक ही डिग्री के बहुत करीब आकर एक-दूसरे के प्रभाव को टकराते हैं। चूंकि इन दोनों ग्रहों की ऊर्जा परस्पर विरोधी है, इसलिए इसे ग्रह युद्ध कहा जा रहा है। आपको बता दें कि बुध बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक है, जबकि शनि कर्म, बाधा और अनुशासन के ग्रह हैं।

विज्ञापन

बुध-शनि युद्ध का राशियों पर असर

बुध-शनि युद्ध का राशियों पर असर3 / 6

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध-शनि के इस यद्ध योग से व्यक्तियों के निर्णयों में भ्रम, देरी और गलतफहमियां बढ़ती हैं। इसलिए व्यापार, शेयर, अनुबंध या बातचीत में सावधानी रखने की सलाह है, क्योंकि गलत समझ या विलंब के योग से भारी नुकसान होता है। डील के अटकने, पेमेंट में देरी, या गलत निवेश से लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है। यूं तो इस युद्ध योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों को विशेष सावधान रहना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini)4 / 6

बुध-शनि युद्ध योग मिथुन राशि के जातकों के लिए मानसिक दबाव और उलझनों को बढ़ा सकता है। इस समय निर्णय लेने में स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है। छोटी बातों में भी गलतफहमी पैदा हो सकती है और बातचीत बिगड़ सकती है। कार्यस्थल पर आपके विचारों को ठीक से समझा नहीं जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी और डील में सावधानी रखनी होगी। पैसों के मामलों में जल्दबाज़ी भारी नुकसान दे सकती है। मन में अनावश्यक तनाव और अस्थिरता बनी रह सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo)5 / 6

कन्या राशि के लिए यह समय काफी सतर्क रहने का संकेत दे रहा है क्योंकि बुध-शनि का टकराव आपके कार्यों में बाधाएं बढ़ा सकता है। नौकरी और व्यवसाय में काम समय पर पूरा न होने से दबाव बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और आपकी मेहनत का सही श्रेय न मिल पाने की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में गलत निर्णय या किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा नुकसान करा सकता है। पारिवारिक स्तर पर भी तनाव की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक शांति प्रभावित होगी। हर कदम सोच-समझकर उठाना आवश्यक होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn)6 / 6

मकर राशि के जातकों के लिए बुध-शनि युद्ध योग मिश्रित लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण प्रभाव ला सकता है। करियर में रुकावटें और काम में अनावश्यक देरी परेशान कर सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद या गलतफहमियां बढ़ने की संभावना है। किसी बड़े निर्णय को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें, क्योंकि नुकसान की स्थिति बन सकती है। निजी जीवन में भी तनाव और दूरी महसूस हो सकती है, जिससे मन भारी रह सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन