Budh Gochar 2026: बुद्धि और व्यापार के दाता बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता
Budh Gochar 2026 Today: आज यानी 5 अगस्त को बुध ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं. बुध का राशि परिवर्तन रात को 7 बजकर 58 मिनट पर होगा. बुध मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

Budh Gochar in Kark Rashi: बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध का राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा. बुध गोचर से इन लोगों के लिए सफलता के योग बनेंगे.
बुध गोचर राशिफल
2 / 7बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर करना मेष, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि के लोगों के लिए शुभकारी होगा. इन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और खूब तरक्की करेंगे. कर्क राशि में सूर्य मौजूद हैं. ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण होगा.
मेष राशि
3 / 7मेष राशि की आर्थिक स्थिति के लिए बुध गोचर शुभ होगा. मेष राशि वालों की आमदनी बढ़ सकती है. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा. ये भी पढ़ें - Sawan Kalashtami 2026: आज है सावन कालाष्टमी व्रत, काल भैरव की पूजा से दूर होंगे संकट, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त
मिथुन राशि
4 / 7बुध गोचर मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाला है. इन लोगों को उधार दिया और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नई नौकरी मिल सकती है. पुराने निवेश से लाभ होगा. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा.
कन्या राशि
5 / 7कन्या राशि के लोगों को करियर में तरक्की करने का मौका मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. व्यापारियों को बड़ी डील होने से मुनाफा होगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
तुला राशि
6 / 7तुला राशि के लोगों के लिए बुध गोचर लाभकारी साबित होगा. इन लोगों को आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं. दोस्तों के साथ समय गुजारना अच्छा रहेगा. ये भी पढ़ें - Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें ये 5 उपाय, महादेव की कृपा से मिलेगी सफलता और समृद्धि
मकर राशि
7 / 7बुध ग्रह का गोचर मकर राशि के लिए अच्छा रहेगा. इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. करियर में खूब लाभ मिलेगा. नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.