Lucky Zodiac Signs: शुरू हुए इन 5 राशियों के अच्छे दिन, आज से 30 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में राज करेंगे बुध

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज 11 अप्रैल को मीन राशि में गोचर किया है, जहां पर अब वह 30 अप्रैल 2026 तक रहेंगे. चलिए जानते हैं बुध के इस गोचर से किन राशियों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही आप ये जान पाएंगे कि आज बुध गोचर किस समय हुआ है.

Budh Gochar 2026
1 / 6

आज 11 अप्रैल 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध ने मीन राशि में गोचर किया है. आज सुबह 1 बजकर 20 मिनट के आसपास ये गोचर हुआ है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो अब 30 अप्रैल तक बुध मीन राशि में ही राज करेंगे. इस दिन सुबह करीब 6 बजकर 55 मिनट पर बुध ग्रह की चाल बदलेगी. हालांकि, इससे पहले बुद्धि-त्वचा के दाता ग्रह बुध कुछ राशियों को मालामाल करेंगे, जिनके राशिफल के बारे में आप यहां पर जान पाएंगे.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

सही समय पर लिए गए फैसले कामकाजी लोगों को लाभ पहुंचाएंगे. विवाहित लोगों का नए घर में मन लगेगा और वो पहले से ज्यादा खुश रहेंगे. इसके अलावा आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी मजबूत रहेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि3 / 6

सेहत को लेकर आप परेशान नहीं रहेंगे बल्कि पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. इस दौरान खुद के घर का सपना भी बुध गोचर के शुभ प्रभाव से सच हो सकता है. अगर सिंगल लोग किसी से प्यार करते हैं तो उनसे आपका रिश्ता पक्का हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

मन के अनुसार कार्य होते रहेंगे, जिसकी वजह से आप खुश रहेंगे. बता दें कि नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए ये समय अच्छा है. इस दौरान आप बजट बनाकर चलेंगे तो धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

सिंगल लोगों का अचानक रिश्ता तय हो सकता है, जबकि विवाहित जातकों को कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है. अगर कोई व्यक्ति आपके पैसे नहीं दे रहा है तो उनसे एक बार फिर से बात करना अच्छा रहेगा. उम्मीद है कि वो आपके पैसे लौटा देगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करना विवाहित जातकों के लिए अच्छा रहेगा. इसके अलावा पैरों में दर्द की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे. इस दौरान घर की मरम्मत का काम भी पूरा हो जाएगा. (All Image Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन