Budh Gochar 2026: शुरू होगा इन 4 राशियों का अच्छा समय, 8 दिन तक मंगल के नक्षत्र में राज करेंगे बुध
Budh Gochar 2026: बुध को एक शुभ ग्रह व देवता माना जाता है, जिसकी मजबूत स्थिति के कारण व्यक्ति का विकास होता है. मुख्यतौर पर व्यक्ति अपनी बुद्धि और तर्क शक्ति से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करता है. इसके अलावा त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं. चलिए जानते हैं इस बार कब से कब तक बुध देव मृगशिरा नक्षत्र में राज करेंगे और इससे किन-किन राशियों का जीवन प्रभावित होगा.

ग्रहों के राजकुमार बुध मई 2026 में मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब 8 दिन तक राज करेंगे यानी रहेंगे. ऐसे में इस दौरान कुछ राशियों को हर चीज से लाभ होने की संभावना अधिक है. यहां पर आप जान सकते हैं कि कब से कब तक मृगशिरा नक्षत्र में बुध देव रहेंगे और उस दौरान किन 4 राशियों को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं.
बुध गोचर का समय
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 मई 2026 को बुध ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब 8 दिन तक यानी 2 जून 2026 तक रहेगा. बता दें कि 25 मई को ग्रह बुध का गोचर रात 11 बजकर 49 मिनट के आसपास होगा, जबकि 2 जून 2026 को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर उनकी चाल बदलेगी.
वृषभ राशि
3 / 6परिवार वालों को लेकर मन में उत्पन्न चिंता खत्म होगी और उनके साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. निजी कार्यों के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी. साथ ही निवेश के सुनहरे अवसर मिलेंगे.
कर्क राशि
4 / 6छोटी दूरी की सुखद यात्रा का मजा विवाहित जातक उठा पाएंगे. सीमित समय में कामकाजी लोगों के जरूरी कार्य पूरे हो जाएंगे. बता दें कि बड़े सौदे करने के लिए ये 8 दिन शुभ हैं. इस दौरान संपत्ति से जुड़े किसी कार्य से आपको लाभ होगा.
तुला राशि
5 / 6विद्यार्थी वर्ग किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल करेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए मनचाही व्यक्ति के घर से रिश्ता आ सकता है. इस दौरान आपको पसंदीदा भोजन करने का मौका मिलेगा, जिससे मन खुश रहेगा. इन दिनों दोस्तों के साथ छोटी दूरी की यात्रा होगी, जो कि सुखद रहेगी.
मकर राशि
6 / 6आप अपनी मीठी वाणी के बल पर नए संपर्क बनाने में कामयाब होंगे. इन 8 दिनों के दौरान कुछ नए स्रोतों से कामकाजी लोगों को धन की प्राप्ति हो सकती है. इसके अलावा घर के अशांति के माहौल से आपको छुटकारा मिलेगा. (All Image Credit- Social Media & Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)