Budh Gochar 2026: राहु के नक्षत्र आर्द्रा में बुध गोचर से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, बिगड़े काम भी बनेंगे

Budh Gochar 2026 Horoscope: बुध ग्रह जल्द ही आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिसका 5 राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यहां पर आप बुध के इस गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Budh Gochar 2026
1 / 6

ग्रहों के राजकुमार बुध 2 जून 2026 को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राहु ग्रह आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी हैं, जो कि छाया ग्रह भी हैं. ऐसे में कुछ राशियों को बुध गोचर के साथ-साथ राहु ग्रह की भी विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है. चलिए जानते हैं बुध गोचर से जून 2026 में लाभ कमाने वाली 5 राशियों के बारे में.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि2 / 6

प्रेम संबंध पहले से बेहतर होंगे. इस दौरान अटका हुआ पैसा किसी दोस्त की मदद से मिल सकता है. अगर आप साझेदारी में बिजनेस कर रहे हैं तो अच्छा लाभ होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि3 / 6

जीवनसाथी को जानने का मौका मिलेगा और उनके साथ नई यादें बनाएंगे. विरोधियों के शांत रहने से आप मानसिक तनाव से बचे रहेंगे. इसके अलावा बिगड़े काम जून 2026 में बनेंगे.

तुला राशि

तुला राशि4 / 6

जो लोग शादीशुदा हैं, उनके सुख-साधनों में वृद्धि होगी. वहीं, सिंगल लोगों का सच्चे प्यार से मिलने का इंतजार खत्म होगा. सेहत पर ध्यान देने से इस दौरान आप बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

जीवनसाथी और घर वालों के साथ संबंध मधुर होंगे. अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है. इसके अलावा सिर दर्द कम होगा.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें जीवनसाथी और ससुराल वालों को जानने का मौका मिलेगा. साथ ही गुप्त विरोधियों के बारे में आपको पता चलेगा, जिससे किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से आप बच जाएंगे. (All Photo Credit- Social Media & Meta AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन