Budh Gochar Rashifal: 30 अप्रैल से शुरू होंगे इन 5 राशियों के 'अच्छे दिन', बुध गोचर से बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Budh Gochar Rashifal: ग्रहों के राजकुमार बुध देव का गोचर मेष राशि में होने वाला है. बुध ग्रह को वाणी, व्यापार, तर्क और बुद्धि का कारक माना जाता है. बुध के गोचर से कई राशियों को लाभ मिलने वाला है.

BUDH DEV.jpg
1 / 6
Budh Gochar bhagyashali rashiyan

Budh Gochar Rashifal: बुध का गोचर 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर मेष राशि में होगा. बुध के इस गोचर से कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि2 / 6

मेष राशि में बुध का प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. धनलाभ हो सकता है आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

मिथुन राशि वालों को इस गोचर से लाभ मिलेगा. करियर में सफलता मिलेगी. मिथुन राशि के लोगों की ऑफिस में तारीफ होगी. काम में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है.

कर्क राशि

कर्क राशि4 / 6

कर्क राशि के लोगों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर करना शुभ और लाभकारी होगा. नौकरी और कारोबार के मामले में तरक्की करेंगे. करियर में नई सफलता मिलेगी. ऑफिस में कोई जिम्मेदारी का काम मिल सकता है. आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि5 / 6

बुध का मेष राशि में गोचर करना कन्या राशि के लोगों को लाभ देगा. आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. नई शुरुआत करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी के लिए समय अच्छा रहेगा. कन्या राशि वालों की सेहत पहले से अच्छी रहेगी.

मकर राशि

मकर राशि6 / 6

मकर राशि वालों के लिए समय बेहद अच्छा रहने वाला है. बुध का गोचर आपके लिए लाभकारी होगा. धन-धान्य में वृद्धि होगी. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. मकर राशि के लोग जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन