Brihaspati Gochar: उच्च राशि कर्क में बृहस्पति गोचर से बनेंगे हंस महापुरुष राजयोग और गजकेसरी योग, इन 4 राशियों को होगा महालाभ

Brihaspati Gochar 2026: ग्रह बृहस्पति 2 जून 2026 को अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे, जिसके कारण हंस महापुरुष राजयोग और गजकेसरी योग बनेंगे. यहां पर इन दोनों योग के ज्योतिषीय महत्व और राशियों पर पड़ने वाले इनके शुभ प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Brihaspati Gochar 2026
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को एक सकारात्मक फल प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है, जो समय-समय पर अपनी चाल बदलते हैं. हालांकि, कई बार बृहस्पति ग्रह के गोचर से शुभ-अशुभ योग का भी निर्माण होता है, जिनका मानव जीवन पर असर होता है. जून 2026 में होने वाले बृहस्पति गोचर से हंस महापुरुष राजयोग और गजकेसरी योग बनेंगे, जिन्हें शास्त्रों में बेहद शुभ फल प्रदान करने वाला माना गया है. इनके प्रभाव के कारण व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है और मुश्किल से मुश्किल समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता मिलता है. चलिए अब जानते हैं बृहस्पति गोचर के समय और इसके प्रभाव से बनने वाले 2 शक्तिशाली योग से लाभ कमाने वाली राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

बृहस्पति गोचर का समय

बृहस्पति गोचर का समय2 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 जून 2026 को बृहस्पति ग्रह का अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर होगा. इस दिन सुबह 2 बजकर 25 मिनट पर हंस महापुरुष राजयोग और गजकेसरी योग बनेंगे क्योंकि इसी समय गोचर होगा. हालांकि, इस गोचर से पहले बृहस्पति मिथुन राशि में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि3 / 6

संतान की उन्नति देख मन प्रसन्न रहेगा और उनके साथ खुशी के पल साझा करने का वक्त मिलेगा. इसके अलावा धन का सही जगह पर निवेश होगा. कारोबारी सौदे भी इस दौरान आपको लाभ पहुंचा सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

आर्थिक स्थिरता रहने से कामकाजी लोग खुश रहेंगे और परिवार वालों के साथ घूमने जाने का प्लान करेंगे. सेहत की बात करें तो वो बृहस्पति गोचर के दौरान हर आयु के लोगों की ठीक रहेगी.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि5 / 6

भाग्य का साथ मिलने से जरूरी काम पूरे होंगे और आप आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे. इस दौरान आपकी पदोन्नति होने के भी योग हैं. हालांकि, सेहत सही डाइट और हेल्दी रूटीन फॉलो करने पर ही ठीक रहेगी.

मीन राशि

मीन राशि6 / 6

छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और वो परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल करेंगे. बता दें कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष कारोबार में आपको ज्यादा मुनाफा होगा. इसके अलावा सुख-सुविधाओं में निरंतर जबरदस्त इजाफा होता रहेगा. (All Photo Credit- Social Media) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन