Bhagyashali Ratna: नहीं बढ़ रही है सैलरी, रुक गया है इंक्रीमेंट, पहनें ये 5 शक्तिशाली रत्न, मिलेगी तरक्की

Bhagyashali Ratna: ज्योतिष के अनुसार, रुकी हुई सैलरी और इंक्रीमेंट में सुधार के लिए 5 शक्तिशाली रत्न लाभकारी माने जाते हैं, जो करियर में तरक्की और प्रमोशन के अवसर बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली रत्न कौन-से हैं?

lucky gemstones
1 / 8

विज्ञापन

लकी रत्न

लकी रत्न2 / 8

Bhagyashali Ratna: कई बार मेहनत भरपूर होती है, लेकिन तरक्की का रास्ता नहीं खुलता। प्रमोशन आस-पास भटकता रहता है और इंक्रीमेंट आने का नाम नहीं लेता। ज्योतिष कहता है कि ग्रहों की मार ऐसी रुकावटें पैदा कर सकती है। 5 उपरत्न ऐसे हैं जो करियर की इस जाम स्थिति को तोड़ सकते हैं। जानिए कौन से हैं ये शक्तिशाली जेमस्टोन?

विज्ञापन

सुनहला – जेब भरने का भरोसेमंद साथी

सुनहला – जेब भरने का भरोसेमंद साथी3 / 8

सिट्रीन यानी सुनहला रत्न पुखराज का बेहतरीन विकल्प है। इसे 'सफलता का पत्थर' कहा जाता है। यह धन का रास्ता खोलता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। जिनकी इनकम थम गई है या बोनस रुका है, उनके लिए यह वरदान से कम नहीं। पहनते ही किस्मत करवट लेने लगती है।

पेरिडॉट – ऑफिस की राजनीति का इलाज

पेरिडॉट – ऑफिस की राजनीति का इलाज4 / 8

पेरिडॉट पन्ना का शानदार उपरत्न है। यह संचार शक्ति को तेज करता है। अगर सहकर्मी आपको नीचा दिखा रहे हैं या बॉस नाराज है, तो ये रत्न हर बाधा को हटाता है। पेरिडॉट पहनने से बातचीत का अंदाज बदल जाता है और लोग आपकी बात गंभीरता से सुनने लगते हैं। नई संभावनाएं बनती हैं।

विज्ञापन

ओपल – जब पर्सनालिटी ही बन जाए ताकत

ओपल – जब पर्सनालिटी ही बन जाए ताकत5 / 8

ओपल शुक्र का रत्न है। यह सिर्फ सुख-समृद्धि ही नहीं, पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ाता है। यह पत्थर आपके व्यक्तित्व में जादू करता है। आप वही बात कहते हैं, पर असर दोगुना हो जाता है। कार्यस्थल पर लोग आपको खास नजर से देखने लगेंगे। यही खासियत प्रमोशन की सीढ़ी बन जाती है।

टाइगर आई – सोई किस्मत जगाने वाला

टाइगर आई – सोई किस्मत जगाने वाला6 / 8

बाघ की आंख जैसा यह पत्थर आत्मविश्वास का दूसरा नाम है। यह सोई हुई किस्मत को झकझोर देता है। जिन्हें बड़े फैसले लेने में हिचक होती है, वे टाइगर आई पहनकर सही रास्ता चुन लेते हैं। यह साहस बढ़ाता है और डर को दूर भगाता है। एक बार हिम्मत आई तो तरक्की अपने आप दौड़कर आएगी।

विज्ञापन

लाजवर्द – दिलाएगा रुका हुआ प्रमोशन

लाजवर्द – दिलाएगा रुका हुआ प्रमोशन7 / 8

लाजवर्द नीलम का बेहतरीन उपरत्न है। यह शनि की साढ़ेसाती जैसे संकट को भी कम करता है। करियर में आई अचानक बाधाएं, उलझी हुई फाइलें, बॉस की नाराजगी – सब दूर होती है। एकाग्रता बढ़ती है और आप प्रमोशन के काबिल बन जाते हैं। यह पत्थर जिद करके सफलता दिलाता है।

सावधानी: बिना ज्योतिषी के न पहनें ये रत्न

सावधानी: बिना ज्योतिषी के न पहनें ये रत्न8 / 8

ये रत्न शक्तिशाली हैं, लेकिन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं। गलत रत्न नुकसान भी पहुंचा सकता है। किसी अच्छे ज्योतिषी से अपनी कुंडली जरूर मिलाएं। सिर्फ रत्न पहनना काफी नहीं, सही धातु (चांदी या सोना) और सही विधि (साफ करना, प्राण प्रतिष्ठा) भी जरूरी है। बिना जांचे रत्न पहनने से उल्टा अटक सकता है काम।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन