Bhadra Panch Mahapurush Yog: इन 3 राशियों को मिलेगी मनचाहे कार्यों में सफलता, बुध गोचर से बनेगा भद्र पंच महापुरुष योग

Bhadra Panch Mahapurush Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में भद्र पंच महापुरुष योग को काफी शुभ योग माना गया है, जो आमतौर पर बुध गोचर से बनता है. यहां पर आप मई 2026 में बनने वाले भद्र पंच महापुरुष योग के समय और उससे प्रभावित लकी राशियों के राशिफल के बारे में जानेंगे.

trigrahi-yog
1 / 6

ग्रहों के राजकुमार बुध का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसके गोचर से वक्त-वक्त पर शुभ और अशुभ योग बनता है. मई 2026 में बुध गोचर से भद्र पंच महापुरुष योग बन रहा है, जिसका प्रभाव अधिकतर राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानते हैं भद्र पंच महापुरुष योग के बनने के कारण, समय और प्रभाव आदि के बारे में.

विज्ञापन

भद्र पंच महापुरुष योग कब बनता है?

भद्र पंच महापुरुष योग कब बनता है?2 / 6

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब बुध ग्रह का मिथुन राशि या कन्या में गोचर होता है, तब भद्र पंच महापुरुष योग बनता है. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति का भाग्य प्रबल होता है. व्यक्ति सही समय पर सही फैसले लेता है और अपनी सफलता से हर किसी को हैरान कर देता है. इसके अलावा व्यक्ति की मीठी वाणी से लोग प्रभावित होते हैं.

विज्ञापन

मई 2026 में भद्र पंच महापुरुष योग कब बनेगा?

मई 2026 में भद्र पंच महापुरुष योग कब बनेगा?3 / 6

द्रिक पंचांग के अनुसार, 29 मई 2026 को बुध ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा, जिससे भद्र पंच महापुरुष योग बनेगा. ये योग इस दिन सुबह 11 बजकर 14 मिनट से प्रभावी होगा क्योंकि इसी समय बुध ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे.

कन्या राशि

कन्या राशि4 / 6

अटके कामों को गति मिलेगी. साथ ही नए सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. इसके अलावा धन कमाने के विभिन्न रास्ते नजर आएंगे. इस दौरान आपके भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी और घर का वातावरण सुखमय रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि5 / 6

घर के बुजुर्गों की सलाह के बाद लिए गए कारोबारी फैसले लाभ पहुचाएंगे. इस दौरान पूंजी निवेश से भी आपको लाभ होगा. हालांकि, रिश्तों को मजबूत करने के लिए समय देना होगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

यदि आपसे कोई नाराज है तो उस व्यक्ति की नाराजगी को दूर करने का मौका मिलेगा. इस दौरान आप घर वालों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं. सेहत की बात करें तो उसे लेकर ज्यादा परेशान नहीं रहेंगे. (All Image Credit- Social Media & AI Gemini) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन